वायरल

जिस पेड़ पर चढ़ा था शख्स उसी को लगा काटने, अपने इस कारनामे से सीधे जा गिरा नाले में… (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स जिस पेड़ पर चढ़ा है उसी को काटने लगता है. इसके बाद जैसे ही पेड़ टूटता है वह उसी के साथ सामने नाले में धड़ाम से जाकर गिरता है. इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

जिस पेड़ पर चढ़ा था शख्स उसी को लगा काटने, अपने इस कारनामे से सीधे जा गिरा नाले में… (Watch Viral Video)
पेड़ पर चढ़कर उसे ही काटने लगा शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: 'अपने पैर पर कुल्हाडी मार लेना' यह कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या हकीकत में किसी के साथ ऐसा होते देखा है. इसका जीता जागता उदाहरण पेश करने वाला एक बेहद दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आपको हंसी भी आएगी और आपको अपनी आंखों पर यकीन भी नहीं होगा कि आखिर कैसे कोई शख्स इस तरह की हरकत कर सकता है. दरअसल, वीडियो में एक शख्स जिस पेड़ (Tree) पर चढ़ा है उसी को काटने (Cutting Tree) लगता है. इसके बाद जैसे ही पेड़ टूटता है वह उसी के साथ सामने नाले में धड़ाम से जाकर गिरता है. इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

इस वीडियो को 17 जून को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 708 व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 10 लोगों ने रीट्वीट और 57 लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- वो कालिदास भी हो सकते हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं कन्फ्यूज हूं कि ये बैजू बावरा ने किया या फिर कालिदास ने. यह भी पढ़ें: झील में डूब रहा था हिरण का बच्चा, मसीहा बनकर कुत्ते ने ऐसे बचाई उसकी जान (Watch Viral Video & Pics)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स केले के एक पेड़ पर चढ़ा है और उसी पेड़ की टहनी को काट रहा है. उसके इस कारनामे से जब पेड़ टूटता है तो शख्स भी उसके साथ नाले में जा गिरता है. यहां हैरत की बात तो यह है कि टूटे हुए पेड़ के साथ नाले में धड़ाम से गिरने के बाद भी शख्स को चोट नहीं आती है और इतनी जोर से गिरने के बाद भी वो आराम से उठकर खड़ा हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).