वायरल

Nagpur Leopard Video: नागपुर के कोराड़ी के पॉवर स्टेशन के पास दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत

नागपुर शहर में पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगहों पर तेंदुए के दिखाई देने की जानकारी सामने आई है. अब ऐसे में कोराडी थर्मल पावर स्टेशन के बाहर तेंदुआ दिखाई दिया है.

Nagpur Leopard Video: नागपुर के कोराड़ी के पॉवर स्टेशन के पास दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत
Credit - ( Twitter-X )

Nagpur Leopard Video : नागपुर शहर में पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगहों पर तेंदुए के दिखाई देने के वीडियो सामने आएं है. अब ऐसे में कोराडी थर्मल पावर स्टेशन के बाहर तेंदुआ दिखाई दिया है. नागपुर में गोरेवाडा, दाभा और भी कई जगहों पर तेंदुए के दिखाई देने के बाद अब कोराड़ी में तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ है. वन्यप्रेमी दर्शन घाटमे ये वीडियो बनाया है.

गोरेवाडा , अंबाझरी , हिंगना यहां बड़ी तादाद में जंगल होने की वजह से यहां पर वन्यजीवों की संख्या भी ज्यादा है. इसमें गोरेवाड़ा में तेंदुओं की संख्या ज्यादा है. इसके साथ अंबाझरी में भी तेंदुआ है. गोरेवाड़ा में कई जगहों पर नागरिकों ने तेंदुए को देखा है. ये भी पढ़े :VIDEO: नशे की हालत में किंग कोबरा से खिलवाड़ करना शख्स को पड़ा भारी, नागराज ने डसा तो अस्पताल में हुआ भर्ती

देखें वीडियो :

लेकिन उन्हें पकड़ने से पहले ही वे जंगल में लौट गए. लेकिन अब कोराडी थर्मल पावर स्टेशन के आसपास तेंदुए के दिखाई देने की वजह से वन विभाग को भी अब इसपर नजर रखनी होगी. इसके साथ ही आसपास रहनेवाले लोगों को भी जान का खतरा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).