वायरल

VIDEO: नशे की हालत में किंग कोबरा से खिलवाड़ करना शख्स को पड़ा भारी, नागराज ने डसा तो अस्पताल में हुआ भर्ती

आंध्र प्रदेश से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सत्यसाई जिले के कादिरी में नागराजू नाम का एक शख्स नशे की हालत में किंग कोबरा सांप के साथ खिलवाड़ करता नजर आया. सांप के साथ खिलवाड़ करना शख्स को भारी पड़ गया और नागराज द्वारा काटे जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

VIDEO: नशे की हालत में किंग कोबरा से खिलवाड़ करना शख्स को पड़ा भारी, नागराज ने डसा तो अस्पताल में हुआ भर्ती
किंग कोबरा के साथ खिलवाड़ करता शख्स (Photo Credits: X)

King Cobra Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को बेहद खतरनाक माना जाता है, इसलिए अधिकांश लोग इस सांप (Snake) का नाम सुनते ही डर के मारे कांपने लगते हैं. हालांकि कई लोग अपनी जान हथेली पर लेकर इस खतरनाक सांप से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सत्यसाई जिले के कादिरी में नागराजू नाम का एक शख्स नशे की हालत में किंग कोबरा सांप के साथ खिलवाड़ करता नजर आया है. सांप के साथ खिलवाड़ करना शख्स को भारी पड़ गया और नागराज द्वारा काटे जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

बताया जाता है कि कादिरी में एक डिग्री कॉलेज के परिसर में कहीं से किंग कोबरा घुस गया था, लेकिन वो झाड़ियों में भागने की कोशिश कर रहा था, तभी शराब के नशे में धुत नागराजू ने सांप को पकड़ लिया और उसे वापस सड़क पर ले आया. वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे सांप को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और लापरवाही से किंग कोबरा को पकड़े रखा. यह भी पढ़ें: घोंसले में घुसकर बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाला था सांप, मां चिड़िया ने डटकर किया मुकाबला, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

नशे की हालत में किंग कोबरा से खिलवाड़ करता शख्स

इस घटना में खतरनाक मोड़ तब आया, जब शख्स की हरकत से गुस्साए किंग कोबरा ने उसे डस लिया. सांप द्वारा काटे जाने के बाद आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और नागराजू को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से नशे की हालत में शख्स किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था, लेकिन उसे यह हरकत काफी भारी पड़ गई और नागराज ने उसे डस लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).