देश

Video: जमीन पर गर्मी से बेहोश पड़ा था घोड़ा, हेंडलर ने पीटा, घसीट कर उठाया; अब जांच में जुटी कोलकाता पुलिस

कोलकाता से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घोड़ा तेज धूप और थकावट से जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन उसका हेंडलर उसे थप्पड़ मारता है, घसीटता है और जबरदस्ती उठाकर चलाने की कोशिश करता है.

Video: जमीन पर गर्मी से बेहोश पड़ा था घोड़ा, हेंडलर ने पीटा, घसीट कर उठाया; अब जांच में जुटी कोलकाता पुलिस
Horse Collapsing on Kolkata Streets | X

कोलकाता से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घोड़ा तेज धूप और थकावट से जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन उसका हेंडलर उसे थप्पड़ मारता है, घसीटता है और जबरदस्ती उठाकर चलाने की कोशिश करता है. People for the Ethical Treatment of Animals (PETA) India ने इस वीडियो को अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

PETA इंडिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस से कार्रवाई की मांग की. इसके जवाब में 30 अप्रैल को पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल को भवानीपुर पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 90/25 के तहत BNS (भारतीय दंड संहिता) और PCA (पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) की उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और घोड़े को तत्काल चिकित्सा देखभाल में भेजा गया है. नियमित वेटरनरी चेकअप भी चल रहा है.

PETA की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला. कई लोगों ने कोलकाता पुलिस की तत्परता की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि घोड़े की वर्तमान स्थिति के बारे में अपडेट क्यों नहीं दिया जा रहा.

एक यूजर ने लिखा, “हम घोड़े का वीडियो देखना चाहते हैं कि अब वो कैसा है. ऐसी गाड़ियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए जो जानवरों को तकलीफ देती हैं.”

क्या अब बंद होंगे घोड़ा गाड़ी टूर?

यह घटना विक्टोरिया मेमोरियल के पास की मानी जा रही है, जहां पर्यटकों को लुभाने के लिए घोड़ा गाड़ियों का उपयोग किया जाता है. कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इन गाड़ियों को ‘क्रूर परंपरा’ बताते हुए कहा कि आज के डिजिटल और आधुनिक दौर में ऐसी सवारी की जरूरत नहीं है, जो जानवरों की जान ले ले.

अभी तक गिरफ्तारी नहीं, पर जांच जारी

इस मामले में अब तक घोड़ा हेंडलर की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा. घोड़ा अब स्वास्थ्य देखभाल में है और उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).