Viral Video: जरा बचके! आपको भी अगर पसंद है संतरे खाना तो एक बार जरूर देखें ये वीडियो, अंदर दिखी रेंगती हुई इल्लियां
अभी संतरों का मौसम चल रहा है. लोगों को संतरे खाना काफी पसंद होता है. लेकिन कई बार बाहर से अच्छे दिखनेवाले इन फलों के अंदर ऐसा कुछ दिखाई देता है की उसके बाद लोग सोच में पड़ जाते है.
Viral Video: अभी संतरों का मौसम चल रहा है. लोगों को संतरे खाना काफी पसंद होता है. लेकिन कई बार बाहर से अच्छे दिखनेवाले इन फलों के अंदर ऐसा कुछ दिखाई देता है की उसके बाद लोग सोच में पड़ जाते है. मिठाईयों में कुछ समय के बाद कीड़े लग जाते है. मैगी में भी कीड़े के वीडियो सामने आएं है. लेकिन फलों में कीड़ो की घटनाएं बहुत कम सामने आती है.
ऐसा ही वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला ने मार्केट से संतरे खरीदे और इन संतरों को जब उसने छीलकर देखा तो इन संतरों के अंदर रेंगते हुए कीड़े दिखाई दिए. ये देखकर महिला हैरान रह गई. महिला ने एक एक संतरे को खोलकर देखा तो उनमें जिंदा इल्लियां रेंगते हुए दिखाई दी. महिला ने इसका पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसके बाद इसे अपलोड कर दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर jyoti.pandey.9083 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: पिज्जा में रेंगता मिला कीड़ा, बॉक्स खोलते ही युवक के उड़ गए होश, देखें वीडियो वायरल
संतरे में मिली रेंगती हुई इल्लियां
View this post on Instagram
बाजार से खाने की चीजे लाने पर चेक करके ही खाएं
अगर आप भी बाजार से किसी भी तरह की सब्जियां या फिर फल लेकर आते है तो एक बार इन्हें चेक कर ले. अंदर भी सही तरीके से चेक करने के बाद फलों और सब्जियों को खाएं तो फूड पॉइजनिंग का खतरा भी हो सकता है.
पहले भी खाने की चीजों में मिल चुके है कीड़े
इससे पहले भी खाने की चीजों में खाने की वस्तुओ में कीड़े मिले है. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे और दुकानदारों पर कार्रवाई भी हुई थी. मिठाई, पनीर, दूध, मैगी जैसी चीजों को ग्राहक एक बार देख कर ले तो इन मुसीबतों को टाला जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

