Ice Cream Pakoda Video: इंटरनेट पर फिर वायरल हुआ 'आइसक्रीम पकौड़ा', लोगों ने कहा, सर्दियों में इसे खाओ
इंटरनेट पर 'आइसक्रीम पकौड़ा' बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी आइसक्रीम को बेसन में लपेटकर उसे गरम तेल में तलते हुए नजर आ रहा है.
Ice Cream Pakoda Video: इंटरनेट पर 'आइसक्रीम पकौड़ा' बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी आइसक्रीम को बेसन में लपेटकर उसे गरम तेल में तलते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आदमी एक-एक करके आइसक्रीम स्टिक उठाता है, उसे बेसन में डुबोता है और फिर गर्म तेल में डालकर तलने लगता है. तला हुआ आइसक्रीम पकौड़ा बिलकुल वैसे ही दिखता है जैसे आम पकौड़े होते हैं, लेकिन इसमें आइसक्रीम का ट्विस्ट है.
इस आइसक्रीम पकौड़े का वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं. कुछ लोग इस फूड कॉम्बिनेशन को अपनी ट्राय लिस्ट से बाहर कर रहे हैं, तो कुछ इसे मजाकिया तौर पर ले रहे हैं.
इंटरनेट पर फिर वायरल हुआ 'आइसक्रीम पकौड़ा'
खाने के शौकीन क्या क्या करने पर उतारू हो गए है🙄 pic.twitter.com/e8ImOcDaHo
— Vikash Mohta (@VikashMohta_IND) September 23, 2024
नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, ''ऐसे नहीं तो वैसे, चाहे कैसा भी हो आइसक्रीम खाना है बस'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मुझे भी ये खाना है मस्त लग रहा है'' तीसरे यूजर ने कहा, ''ऐसे आइसक्रीम के भजिए बनाना असंभव है'' वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं और क्या-क्या देखना पड़ेगा?
इंटरनेट पर चर्चा जारी
अब ये तो वक्त ही बताएगा कि यह अजीब फूड ट्रेंड भविष्य में कितना पॉपुलर होता है, लेकिन फिलहाल इंटरनेट पर इसे लेकर चर्चा जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

