Viral Video: सूंड से पानी की बौछार करके छोटी बच्ची के साथ मस्ती करने लगा हाथी, मजेदार वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
वैसे तो हाथी शांति से रहना पसंद करते हैं और अगर उन्हें कोई पसंद आ जाता है तो उसके साथ बिल्कुल दोस्तों की तरह मस्ती भी करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपनी सूंड से पानी की बौछार करके छोटी लड़की के साथ मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है.
Elephant Viral Video: हाथियों (Elephants) की गिनती जंगल के सबसे समझदार जानवरों में होती है और उन्हें जंगल का जेंटलमैन भी कहा जाता है, क्योंकि वो हकीकत में भी जेंटलमैन की तरह ही पश भी आते हैं. अपनी इन्ही खासियतों की वजह से वो जंगल में भी रह सकते हैं और इंसानों के बीच भी वो आसाना से घुल-मिल जाते हैं. पहले के समय में राजा-महाराजाओं के पास भारी संख्या में हाथी होते थे, लेकिन आज के दौर में बहुत मुश्किल से ही किसी के पास हाथी दिखता है. वैसे तो हाथी (Elephant) शांति से रहना पसंद करते हैं और अगर उन्हें कोई पसंद आ जाता है तो उसके साथ बिल्कुल दोस्तों की तरह मस्ती भी करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपनी सूंड से पानी की बौछार करके छोटी लड़की के साथ मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो को एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- हाथी ने एकदम परफेक्ट एंगल कैलकुलेट किया. इस पर लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- हाथी भी बहुत चंचल होते हैं. वहीं दूसरे ने लिखा है- वो इतने होशियार होते हैं, लोगों को पता भी नहीं चलता. यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक से गुजर रहे हाथी के सामने आ गई तेज रफ्तार ट्रेन, फिर जो हुआ... Viral Video देख आप भी करेंगे लोको पायलट की तारीफ
सूंड से पानी की बौछार कर बच्ची के साथ मस्ती करने लगा हाथी
The way the elephant precisely calculated the perfect angle
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) August 27, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में एक हाथी छोटी सी बच्ची के साथ मस्ती करता हुआ नजर आता है. आप देख सकते हैं कि हाथियों का एक झुंड पानी के अंदर खड़ा है और बाहर कई सारे लोग मौजूद हैं, जिसमें एक छोटी लड़की भी है. यह छोटी बच्ची एक हाथी के बिल्कुल करीब खड़ी होती है और उसे देखकर गजराज को मस्ती सूझती है. वो अपनी सूंड में पानी भर लेता है और मौका देखते ही बच्ची पर पानी की बौछार कर देता है. बच्ची के साथ हाथी की इस हरकत को देखकर साफ पता चलता है कि ये विशालकाय जानवर भी बच्चों की तरह मस्ती करने में माहिर होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

