वायरल

बोतल से दूध पी रहे सफेद टाइगर का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद बाघ को प्यारी बिल्ली की तरह बोतल से दूध पीते हुए देखा जा सकता है. नन्हे बाघ की क्यूटनेस को देखकर यकीनन आप भी अपना दिल हार जाएंगे. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

बोतल से दूध पी रहे सफेद टाइगर का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा (Watch Viral Video)
बोतल से दूध पीता सफेद बाघ (Photo Credits: X)

White Tiger Viral Video: छोटे बच्चे स्तनपान करने के अलावा बोतल से दूध पीकर अपनी भूख मिटाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी छोटे जानवरों को बोतल से दूध पीते हुए देखा है? बेशक आपने कई जानवरों को बोतल से दूध पीते देखा होगा, लेकिन क्या आपने सफेद बाघ को ऐसा करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सफेद बाघ (White Tiger) को प्यारी बिल्ली की तरह बोतल से दूध पीते हुए देखा जा सकता है. नन्हे बाघ की क्यूटनेस को देखकर यकीनन आप भी अपना दिल हार जाएंगे. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह उद्धारकर्ता बाघ है. उसे अब भी अपनी बोतलें बहुत पसंद हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 172k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाघ को दूध पीने में बड़ा ही मजा आ रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: दुर्लभ सफेद शेर के बच्चे को साथ ले जाती दिखी शेरनी, खूबसूरती और क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे आप

बोतल से दूध पीता दिखा सफेद बाघ

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ बड़े प्यार से बोतल से दूध पा रहा है. यह सफेद बाघ अपनी आंखें बंद करके बोतल से दूध पीने पर पूरा ध्यान दे रहा है. दूध पीते इस जानवर की क्यूटनेस देखते ही बन रही है और वो बिल्कुल छोटे बच्चों की तरह मजे से दूध पीने का लुत्फ उठा रहा है. यह नजारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).