CPR on Drunk Raccoon: अमेरिका के केंटकी में डिस्टिलरी के कूड़ेदान में मिले नशे में धुत रकून को नर्स ने दिया सीपीआर, देखें वीडियो
नर्स ने सीपीआर देकर बचाई रकून की जान (Photo: X|@CollinRugg)

इंटरनेट पर अमेरिका के केंटकी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नशे में धुत रकून को एक नर्स सीपीआर देती नज़र आ रही है. बताया जा रहा है कि जानवर ने केंटकी मिस्ट मूनशाइन द्वारा फेंके गए सड़े आड़ू फल खा लिए थे, जिससे उसे नशा हो गया था. नर्स ने कूड़ेदान से दो छोटे बेबी रकून को बचाया. लेकिन उनमें से एक की सांसे थम चुकी थी. सबको लगा कि शायद मर मर चुका है. इसलिए नर्स ने उसे कचरे के डिब्बे से बाहर निकाला और सीपीआर देना शुरू किया. जिसके बाद रकून हिलने लगा और उसमें जान आयी. बाद में उसे लिक्विड दिया गया. उसके ठीक होने के बाद वन विभाग ने रकून को जंगल में छोड़ दिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: अमेरिका में स्टोर से सामान चुराते पकड़ी गई भारतीय महिला, पूछताछ के दौरान रोने का वीडियो वायरल

कूड़ेदान में मिले नशे में धुत रकून को नर्स ने दिया सीपीआर