वायरल

Viral Video: भद्दा कमेंट करना शख्स को पड़ा भारी! महिला ने कर दी चप्पल से धुनाई, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय बवाल हो गया. जब एक महिला ने एक शख्स की चप्पल से पिटाई कर दी.

Viral Video: भद्दा कमेंट करना शख्स को पड़ा भारी! महिला ने कर दी चप्पल से धुनाई, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय बवाल हो गया. जब एक महिला ने एक शख्स की चप्पल से पिटाई कर दी. जानकारी सामने आई है कि महिला पर शख्स ने भद्दे कमेंट किए थे. जिसके कारण महिला का शख्स के साथ विवाद हो गया. इसके बाद महिला ने इसकी स्टेशन के बाहर सभी के सामने चप्पल से पिटाई कर दी. इस दौरान काफी लोग वहां खड़े थे. काफी बीच बचाव के बाद आखिरकार लोगों के समझाने के महिला का गुस्सा शांत हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: महिला से छेड़खानी करनेवाले मनचले की लोगों ने सड़क पर की पिटाई, हाथरस का वीडियो आया सामने

महिला ने शख्स की चप्पल से की पिटाई

स्टेशन के बाहर पिटाई

जानकारी सामने आई है कि महिला पर शख्स ने भद्दे कमेंट किए थे. जिसके कारण महिला ने इस शख्स की धुनाई कर दी. सामने जो वीडियो आया है, उसमें देख सकते है कि महिला के साथ कुछ लोग भी है, जो महिला समझाने की कोशिश कर रहे है.

महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले बढ़े

पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामलें बढ़ते ही जा रहे है. सार्वजानिक जगहों पर भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही है. पुलिस को चाहिए कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).