देश

VIDEO: बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच काल बनकर टूटा गुलमोहर का पेड़, बुरी तरह फंसा ऑटो ड्राइवर; बाल-बाल बची जान

बेंगलुरु में भारी बारिश के दौरान हुआ एक हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बड़ा गुलमोहर का पेड़ अचानक गिरने से एक ऑटो पूरी तरह से दब गया.

VIDEO: बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच काल बनकर टूटा गुलमोहर का पेड़, बुरी तरह फंसा ऑटो ड्राइवर; बाल-बाल बची जान
Photo- @KP_Aashish/X

Bengaluru Tree Falling Video: बेंगलुरु में भारी बारिश के दौरान हुआ एक हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बड़ा गुलमोहर का पेड़ अचानक गिरने से एक ऑटो पूरी तरह से दब गया. पेड़ गिरते ही लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. कोई पेड़ की टहनियां हटा रहा है, तो कोई ऑटो को ऊपर उठाने की कोशिश कर रहा है. मौके पर मौजूद BBMP की टीम भी तुरंत हरकत में आती है और किसी तरह ऑटो ड्राइवर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जाता है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जयनगर 9वें ब्लॉक में हुआ, जहां ऑटो में मौजूद ड्राइवर मंजूनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया.

ये भी पढें: कर्नाटक : बेंगलुरु में शौचालय के बाहर एक बैग से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद

बेंगलुरु में बारिश के बीच पेड़ गिरने का वीडियो वायरल

बेंगलुरु में बारिश से जुड़ी घटनाएं बढ़ रही

बेंगलुरु में बारिश से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. जलजमाव, ट्रैफिक जाम और अब पेड़ गिरने जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं. लेकिन इस वायरल वीडियो ने यह भी दिखा दिया कि आपदा के समय आम लोग और एजेंसियां कैसे एकजुट हो सकती हैं.

पेड़ गिरने से कई अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त

डॉक्टरों की मानें तो मनजूनाथ की हालत अब स्थिर है, लेकिन हादसा काफी गंभीर था. पेड़ गिरने से कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं. हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में ट्रैफिक रुक गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

'ऐसे समय में इंसानियत जिंदा दिखती है'

वीडियो देखकर लोग सोशल मीडिया पर मदद के लिए आगे आए लोगों की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि "ऐसे समय में इंसानियत जिंदा दिखती है." वहीं कुछ लोगों ने BBMP और नगर निगम से पुराने पेड़ों की जांच करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).