एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक : बेंगलुरु में शौचालय के बाहर एक बैग से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कलासिपाल्या बीएमटीसी बस स्टैंड के एक शौचालय के बाहर बुधवार को एक बैग में जिलेटिन की छह छड़ें और कुछ डेटोनेटर बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक : बेंगलुरु में शौचालय के बाहर एक बैग से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद

बेंगलुरु, 23 जुलाई कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कलासिपाल्या बीएमटीसी बस स्टैंड के एक शौचालय के बाहर बुधवार को एक बैग में जिलेटिन की छह छड़ें और कुछ डेटोनेटर बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस को एक लावारिस बैग की सूचना मिली, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक पूरे क्षेत्र को तुरंत घेर लिया गया और परिसर की गहन तलाशी ली गई, उसके बाद पुलिस ने आगे की जांच के लिए बरामद सामग्री को जब्त कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस गिरीश ने मीडिया से कहा, ‘‘कलासिपाल्या बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के बस स्टैंड के शौचालय के बाहर एक बैग में जिलेटिन की छह छड़ें और कुछ डेटोनेटर (दोनों अलग-अलग) पाए गए। ’’

फिलहाल मामले की जांच चल रही है और अधिकारी उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं जिसने बैग वहां छोड़ा था।

बीएमटीसी बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय के प्रभारी के अनुसार, किसी ने सुबह करीब 10 बजे शौचालय के बाहर एक प्लास्टिक बैग रख दिया।

लावारिस बैग देखकर उन्होंने बीएमटीसी मैकेनिक से संपर्क किया, जो मौके पर पहुंच गए। बैग खोलकर उसमें विस्फोटक जैसी दिखने वाली चीज देखकर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).