लाइफस्टाइल

क्या आप भी खाते हैं बहुत ज्यादा Cheese? बढ़ सकता है Colon Cancer का खतरा; नई रिसर्च में खुलासा

अमेरिका के Baylor कॉलेज ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस अध्ययन में पाया गया है कि अगर चीज़ का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह हमारी आंतों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और Colon cancer (आंत का कैंसर) के खतरे को बढ़ा सकता है.

क्या आप भी खाते हैं बहुत ज्यादा Cheese? बढ़ सकता है Colon Cancer का खतरा; नई रिसर्च में खुलासा
Representational Image | Pixabay

Side Effects of too Much Cheese: चीज़ (Cheese) का नाम सुनते ही पिज्जा, पास्ता और सैंडविच की तस्वीर सामने आ जाती है. लेकिन हाल ही में अमेरिका के Baylor कॉलेज ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस अध्ययन में पाया गया है कि अगर चीज़ का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह हमारी आंतों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और Colon cancer (आंत का कैंसर) के खतरे को बढ़ा सकता है.

Morning Coffee Benefits: सुबह की कॉफी महिलाओं को रखती है तेज और तंदुरुस्त; Harvard स्टडी का बड़ा खुलासा.

स्टडी के मुताबिक, ज्यादा चीज़ खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या घट सकती है, जिससे पाचन तंत्र में सूजन, दस्त, गैस, और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. ये सभी लक्षण लंबे समय में कोलन में क्रॉनिक सूजन (Chronic Inflammation) पैदा कर सकते हैं, जिससे कोशिकाओं में म्यूटेशन हो सकता है और यह ट्यूमर बनने का कारण बन सकता है.

चीज़ स्वाद बढ़ाता है लेकिन हो सकता है नुकसानदायक

चीज़ बनाने की प्रक्रिया में दूध में मौजूद लैक्टोज को बैक्टीरिया द्वारा तोड़कर लैक्टिक एसिड में बदला जाता है. यही प्रक्रिया उसे गाढ़ा बनाती है और चीज़ तैयार होता है. लेकिन इसी किण्वन के दौरान कुछ ऐसे तत्व भी बनते हैं जो आंतों के बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं. यह असंतुलन धीरे-धीरे सूजन और गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है.

Side Effects of Tea: गर्मियों में भी नहीं छूट रही चाय की आदत? टी लवर्स जान लें इसके नुकसान.

रिसर्च में क्या हुआ खुलासा?

इस अध्ययन में 34 पुरुषों को शामिल किया गया, जो कोलोनोस्कोपी के लिए पहले से शेड्यूल थे. उनसे उनकी डेली डाइट के बारे में पूछा गया जैसे दूध, दही, चीज़ और योगर्ट का सेवन कितना करते हैं. उनके कोलन टिशू का सैंपल लेकर वैज्ञानिकों ने विश्लेषण किया. पता चला कि जो लोग ज्यादा चीज़ खाते थे, उनके पेट में Bacteroides और Subdoligranulum जैसे जरूरी बैक्टीरिया की मात्रा कम थी. वहीं, दूध और दही ज्यादा लेने वालों में Faecalibacterium जैसे फायदेमंद बैक्टीरिया ज्यादा पाए गए.

चीज़ के साइड इफेक्ट्स

चीज़ का जरूरत से ज्यादा सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है:

पाचन तंत्र पर असर: ज्यादा चीज़ खाने से गैस, कब्ज, और सूजन हो सकती है, खासकर उन लोगों में जो लैक्टोज इन्टॉलरेंट हैं.

त्वचा और हार्मोन पर प्रभाव: चीज़ में मौजूद हार्मोन रेसिड्यू कुछ लोगों में मुंहासे, पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं और फर्टिलिटी पर असर डाल सकते हैं.

दिल की सेहत पर खतरा: चीज़ में सैचुरेटेड फैट और नमक ज्यादा होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है.

चीज़ बन सकता है लत: चीज़ में कैसोमॉर्फिन नामक तत्व होते हैं, जो दिमाग में ऐसा असर डालते हैं कि हम इसे बार-बार खाने की इच्छा करने लगते हैं.

प्रोसेस्ड चीज़ से अतिरिक्त खतरे: बाजार में मिलने वाले कई चीज़ में एडिटिव्स, हार्मोन रेसिड्यू और यहां तक कि प्लास्टिक जैसे केमिकल भी हो सकते हैं, जो लंबे समय में हार्मोनल असंतुलन और इंसुलिन रेसिस्टेंस का कारण बन सकते हैं.

क्या चीज़ से कैंसर पक्का है?

नहीं, सभी अध्ययन एक जैसे नतीजे नहीं देते. कुछ पुराने रिसर्च यह भी बताते हैं कि डेयरी प्रोडक्ट आंतों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं. Frontiers in Oncology की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीज़ खाने से कोलन कैंसर का खतरा 89% तक कम हो सकता है. यानी, चीज़ पूरी तरह नुकसानदेह है. यह कहना सही नहीं होगा, लेकिन "अत्यधिक सेवन" जरूर हानिकारक हो सकता है.

स्वाद लें, लेकिन लिमिट में रहें

चीज़ का स्वाद भले ही लाजवाब हो, लेकिन इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए. संतुलित आहार ही लंबे समय तक सेहतमंद जीवन की कुंजी है. अगर आप हर दिन चीज़ खाते हैं, तो अपनी डाइट को एक बार पोषण विशेषज्ञ से जरूर जांचें, ताकि स्वाद और सेहत दोनों का सही तालमेल बना रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).