Vijayadashami 2023: दिल्ली के सी आर पार्क में विजयादशमी पर महिलाओं ने मनाया ‘सिंदूर खेला’ उत्सव, खुशी से झूमती आईं नजर (Watch Video)
सिंदूर खेला (Photo Credits: X)

Vijayadashami 2023: देशभर में जहां विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार मनाया जा रहा है तो वहीं यह दुर्गा पूजा (Durga Puja) उत्सव का आखिरी दिन है. दुर्गा पूजा के पांचवें दिन यानी विजयादशमी के दिन बंगाली समुदाय की महिलाएं मां दुर्गा की पूजा के बाद सिंदूर खेला (Sindoor Khela) का उत्सव मना रही हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से सिंदूर खेला उत्सव की मनमोहक झलकियां सामने आ रही हैं. वहीं दिल्ली के सी आर पार्क (C R Park) में विजयादशमी के अवसर महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सिंदूर खेला उत्सव मनाया. इसके बाद महिलाएं एक-दूसरे के साथ झूमते हुए उस त्योहार को सेलिब्रेट करती नजर आईं. यह भी पढ़ें: Vijayadashami 2023: पश्चिम बंगाल में विजयादशमी की धूम, बीरभूम में महिलाओं ने खेला ‘सिंदूर खेला’ (Watch Video)

देखें वीडियो-