Tulsi Vivah 2022 Latest Rangoli Designs: शुभ तुलसी विवाह! इन आकर्षक और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स से बनाएं इस पर्व को खास (Watch Videos)
किसी खास अवसर पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में तुलसी विवाह के पावन अवसर पर आप रंगोली के इन आकर्षक और लेटेस्ट डिजाइन्स से न सिर्फ इस पर्व की शुभता बढ़ा सकते हैं, बल्कि इसे सही मायनों में खास भी बना सकते हैं.
Tulsi Vivah 2022 Latest Rangoli Designs: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का उत्सव मनाया जाता है. इस दौरान तुलसी (Tulsi) और शालिग्राम (Shaligram) का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाता है. कई जगहों पर देवउठनी एकादशी के दिन भी तुलसी विवाह कराने की परंपरा निभाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी-शालिग्राम का विवाह कराने वाले व्यक्ति को कन्यादान के समान पुण्य मिलता है. अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए हर सुहागन स्त्री को तुलसी विवाह जरूर कराना चाहिए. इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है. इसके साथ ही लक्ष्मी स्वरूपा तुलसी आर विष्णु के शालिग्राम रूप का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
तुलसी विवाह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, इसलिए इस उत्सव को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. तुलसी विवाह का आयोजन करने वाले लोग तुलसी के गमले के पास गन्ने का सुंदर मंडप बनाते हैं, तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और मंडप के आस-पास खूबसूरत रंगोली बनाई जाती है. किसी खास अवसर पर रंगोली (Tulsi Vivah Rangoli Designs) बनाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में तुलसी विवाह के पावन अवसर पर आप रंगोली के इन आकर्षक और लेटेस्ट डिजाइन्स से न सिर्फ इस पर्व की शुभता बढ़ा सकते हैं, बल्कि इसे सही मायनों में खास भी बना सकते हैं. यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2022 Rangoli Designs: तुलसी विवाह के पर्व को बनाएं खास, रंगोली से सजाएं घर का मुख्य द्वार और आंगन (Watch Videos)
तुलसी विवाह स्पेशल रंगोली
तुलसी विवाह लेटेस्ट रंगोली डिजाइन
तुलसी विवाह आसान रंगोली डिजाइन
तुलसी विवाह मनमोहक रंगोली
तुलसी विवाह खूबसूरत रंगोली
हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह करने से कन्यादान करने जितना फल मिलता है, इसलिए कहा जाता है कि अगर किसी ने कन्यादान नहीं किया है तो उसे एक बार तुलसी विवाह करके कन्यादान करने का पुण्य जरूर प्राप्त करना चाहिए. तुलसी विवाह को विधि-विधान से संपन्न कराने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आप सभी को तुलसी विवाह की ढेरों शुभकामनाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

