Sharad Navratri 2025 Messages: हैप्पी शारदीय नवरात्रि! प्रियजनों के साथ शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्त शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना यानी घटस्थापना करके देवी दुर्गा का आह्वान करते हैं. इसी दिन से भक्त दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरु करते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों से हैप्पी शारदीय नवरात्रि कह सकते हैं.
Sharad Navratri 2025 Messages in Hindi: मां दुर्गा (Maa Durga) के उपासकों को नवरात्रि (Navratri) का बेसब्री से इंतजार रहता है और माता रानी के स्वागत के लिए भक्त कई दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं. इस साल 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत हो रही है, जबकि इसका समापन 1 अक्टूबर 2025 को हो रहा है और 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी (Vijayadashami) मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जबकि नौ दिनों बाद इस उत्सव का समापन अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होता है और उसके अगले दिन यानी दशमी तिथि को विजयादशमी का त्योहार देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. बता दें कि महालया यानी सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितृगण धरती से वापस पितृलोक लौटते हैं और इसी दिन मां दुर्गा अपने परिवार व गणों के साथ धरती पर आती हैं, जिसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है.
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्त शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना यानी घटस्थापना करके देवी दुर्गा का आह्वान करते हैं. कलश को खुशहाली, सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसी दिन से भक्त दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरु करते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों से हैप्पी शारदीय नवरात्रि कह सकते हैं.





गौरतलब है कि शारदीय नवरात्रि के पर्व को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और पूरे नौ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में गरबा-डांडिया और रामलीला का आयोजन किया जाता है. नवरात्रि के दौरान हर किसी पर मां दुर्गा की भक्ति का रंग चढ़ जाता है और हर तरफ मां दुर्गा के जयकारे सुनाई देते हैं. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान जो भी साधक विधि-विधान से भक्तिपूर्वक मां दुर्गा की उपासना करते हैं, उनके जीवन से सारे संकट दूर होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2025 05:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

