Propose Day 2025 Wishes: ‘दिल करता है...’ प्रपोज डे के इन हिंदी WhatsApp Messages, Shayaris, Facebook Greetings को भेजकर अपने प्यार को दें शुभकामनाएं
हर साल 8 फरवरी को मनाए जाने वाले प्रपोज डे के दिन लोग अपने प्यार के सामने अपनी फीलिंग्स को बयां करते हुए उन्हें प्रपोज करते हैं. प्रपोज डे न सिर्फ कमिटमेंट को दर्शाता है, बल्कि यह एक खूबसूरत अध्याय की शुरुआत का भी प्रतीक है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप प्रपोज डे के इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, शायरी, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं.
Propose Day 2025 Wishes in Hindi: वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) यानी प्यार के सप्ताह की शुरुआत रोज डे (Rose Day) के साथ हो चुकी है. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जाता है. वैसे तो इस सप्ताह के हर एक दिन का अपना एक अलग महत्व है, लेकिन मकसद एक ही है और वो है अपने प्यार का इजहार करना. प्रपोज डे यानी प्यार के इजहार के दिन का उपयोग लोग अपने रिलेशनशिप में अगला कदम उठाने और अपने पार्टनर को रोमांटिक या खास तरीके से प्रपोज करके अपने प्यार को ऑफिशियल बनाने के लिए करते हैं. अगर आप उन लोगों में शुमार हैं जो अपने प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास मौके की तलाश कर रहे हैं तो फिर आपके लिए प्रपोज डे से बेहतर अवसर भला और क्या हो सकता है.
हर साल 8 फरवरी को मनाए जाने वाले प्रपोज डे के दिन लोग अपने प्यार के सामने अपनी फीलिंग्स को बयां करते हुए उन्हें प्रपोज करते हैं. प्रपोज डे न सिर्फ कमिटमेंट को दर्शाता है, बल्कि यह एक खूबसूरत अध्याय की शुरुआत का भी प्रतीक है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप प्रपोज डे के इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, शायरी, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं.

वैसे तो प्रपोज डे वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है, जिसे सदियों से मनाया जाता रहा है. ऐसा माना जाता है कि सन 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था और तब से अपने प्यार को प्रपोज करने की इस परंपरा की शुरुआत हुई. इस दिन पार्टनर को प्रपोज करते समय कई लोग घुटने पर बैठकर अपने दिल की बात कहते हैं. घुटने के बल बैठकर प्रपोज करने को लेकर लोगों का मानना है कि यह तरीका वादे और इज्जत को दर्शाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).