Nirjala Ekadashi 2024 Wishes: निर्जला एकादशी की इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
निर्जला एकादशी के व्रत से साल की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है और भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए इसका विशेष महत्व बताया जाता है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस खास अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Nirjala Ekadashi 2024 Wishes in Hindi: जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) को एकादशी तिथि अत्यंत प्रिय है, जो श्रीहरि के अनुयायिनों के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक उपलब्धि का माध्यम माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सभी एकादशियों में श्रेष्ठ और अक्षय फल प्रदान करने वाली ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) या भीमसेनी एकादशी (Bhimseni Ekadashi) कहा जाता है. इस व्रत में पानी पीना वर्जित माना जाता है, इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से इस साल 18 जून 2024 को निर्जला एकादशी मनाई जा रही है. इसे साल की सभी एकादशियों में सबसे कठिन और उत्तम फलदायी माना जाता है. भक्त निर्जल व्रत रखकर इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और रात्रि जागरण किया जाता है, फिर द्वादशी तिथि को व्रत का पारण किया जाता है.
प्रचलित मान्यता के अनुसार, निर्जला एकादशी के व्रत से साल की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है और भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए इसका विशेष महत्व बताया जाता है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस खास अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

