त्योहार

National Youth Day 2022 Messages: हैप्पी नेशनल यूथ डे! अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, HD Images और कोट्स

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत साल 1984 में की गई थी. दरअसल, भारत सरकार का मानना था कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन, आदर्श और उनके काम करने का तरीका देश के युवाओं को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा सकता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और कोट्स के जरिए हैप्पी नेशनल यूथ डे कह सकते हैं.

National Youth Day 2022 Messages: हैप्पी नेशनल यूथ डे! अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, HD Images और कोट्स
नेशनल यूथ डे 2022 (Photo Credits: File Image)

National Youth Day 2022 Messages in Hindi: आज जहां देश में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) मनाई जा रही है तो वहीं आज राष्ट्रीय युवा दिवस यानी नेशनल यूथ डे (National Youth Day) भी मनाया जा रहा है. राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के तमाम युवाओं को समर्पित है, जो देश के भविष्य को उज्जवल बनाने की क्षमता रखते हैं. दरअसल, स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, जिनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था. स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी रुचि बचपन से ही आध्यात्म की तरफ थी. स्वामी विवेकानंद ने 25 साल की उम्र में अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से प्रभावित होकर सांसारिक मोहमाया त्याग दी और संन्यासी बन गए. संन्यास लेने के बाद उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा.

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत साल 1984 में की गई थी. दरअसल, भारत सरकार का मानना था कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन, आदर्श और उनके काम करने का तरीका देश के युवाओं को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा सकता है, इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और कोट्स के जरिए हैप्पी नेशनल यूथ डे कह सकते हैं.

1- युवा किसी भी देश के लिए आशीर्वाद समान हैं,

क्योंकि वो ही देश के भविष्य को परिभाषित करते हैं.

हैप्पी नेशनल यूथ डे

नेशनल यूथ डे 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: National Youth Day 2022 Wishes: राष्ट्रीय युवा दिवस की इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Quotes, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं

2- युवाओं को हमेशा स्वतंत्रता के साथ-साथ,

जिम्मेदारी की भावना से सशक्त होना चाहिए.

हैप्पी नेशनल यूथ डे

नेशनल यूथ डे 2022 (Photo Credits: File Image)

3- अगर आप युवा हैं तो आपके पक्ष में सब कुछ है,

इसलिए समय का सबसे सही और अच्छा उपयोग करें.

हैप्पी नेशनल यूथ डे

नेशनल यूथ डे 2022 (Photo Credits: File Image)

4- युवा शक्ति की शक्ति,

सबसे अलग और तेज है...

उसका सम्मान करें.

हैप्पी नेशनल यूथ डे

नेशनल यूथ डे 2022 (Photo Credits: File Image)

5- भाग्यशाली है वो देश,

जिसमें युवा शक्ति का वास है.

हैप्पी नेशनल यूथ डे

नेशनल यूथ डे 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Swami Vivekananda Jayanti 2022 Wishes: स्वामी विवेकानंद जयंती पर इन हिंदी WhatsApp Messages, GIF Images और Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद को धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य का ज्ञाता माना जाता था. वे भारतीय शास्त्रीय संगीत में खास रूचि रखते थे, इसके अलावा उन्हें एक अच्छा खिलाड़ी भी माना जाता है. उन्होंने अपने जीवनकाल में कई मौकों पर अपने अनमोल विचारों और प्रेरणादायक वचनों से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, इसलिए वो युवाओं के लिए आज भी किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं है. यही वजह है कि उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).