National Youth Day 2022 Wishes: राष्ट्रीय युवा दिवस की इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Quotes, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया जाने वाला राष्ट्रीय युवा दिवस देश के सभी युवाओं को समर्पित एक खास दिन है, जिसे हर वर्ग के लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. नेशनल यूथ डे के इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को प्रेरणादायी संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भी देते हैं. आप भी इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
National Youth Day 2022 Wishes in Hindi: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) मनाई जाती है और देश की युवा शक्ति का जश्न मनाने के लिए इसी दिन राष्ट्रीय युवा दिवस यानी नेशनल यूथ डे (National Youth Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1984 से हुई थी. दरअसल, इसी साल भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी. इस दिवस को मनाने का मकसद भारत के महान समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों व उनके महान विचारों से युवाओं को रूबरू कराना है, जिससे प्रेरित होकर देश की युवा पीढ़ी उनके आदर्शों, विचारों और उनकी प्रेरणादायी विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बना सकें, क्योंकि देश के युवा ही भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माता हैं.
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया जाने वाला राष्ट्रीय युवा दिवस देश के सभी युवाओं को समर्पित एक खास दिन है, जिसे हर वर्ग के लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. नेशनल यूथ डे के इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को प्रेरणादायी संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भी देते हैं. आप भी इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- भाग्यशाली है वो देश,
जिसमें युवा शक्ति का वास है.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

2- युवा किसी भी देश के लिए आशीर्वाद समान हैं,
क्योंकि वो ही देश के भविष्य को परिभाषित करते हैं.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

3- अगर आप युवा हैं तो आपके पक्ष में सब कुछ है,
इसलिए समय का सबसे सही और अच्छा उपयोग करें.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

4- युवाओं को हमेशा स्वतंत्रता के साथ-साथ,
जिम्मेदारी की भावना से सशक्त होना चाहिए.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

बहरहाल, स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा होने की परिपूर्णता उन्हीं लोगों में है, जो बिना रुके, बिना थके निरंतर संघर्ष करने का जज्बा रखते हैं. जिस तरह से युवा शब्द ही अपने आप में उत्साह, स्फूर्ति, सक्रियता जैसे गुणों का बोध कराता है, उसी तरह से हमारे देश के युवाओं में वो शक्ति होती है, जिसमें असफलताओं के घोर अंधेरों को चीरकर सफलता के प्रकाश को चारों तरफ फैलाने की हिम्मत होती है. ऐसे में देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए ही इस दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

