National Unity Day 2025 Wishes: राष्ट्रीय एकता दिवस के इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings और Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
सरदार वल्लभभाई पटेल सन 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने और उन्हें सरदार की उपाधि से नवाजा गया, जिसका अर्थ ‘प्रमुख’ है. इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
National Unity Day 2025 Wishes in Hindi: लौह पुरुष और स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) हर साल 31 अक्टूबर को मनाई जाती है. सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को नेशनल यूनिटी डे (National Unity Day) यानी राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर भी देशभर में मनाया जाता है. उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात (Gujarat) के नाडियाड में हुआ था. बताया जाता है कि सरदार पटेल ने अपनी कानून की पढ़ाई इंग्लैंड में पूरी की और डिग्री लेने के बाद वो सन 1913 में भारत लौट आए. स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भाषण सुना और उससे प्रभावित होकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा. इसके बाद जल्द ही वे ब्रिटिश शासन के प्रबल विरोधी बन गए. सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती यानी राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देशहित के लिए एकता के निर्माण में किए गए कार्यों को याद किया जाता है.
सरदार वल्लभभाई पटेल सन 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने और उन्हें सरदार की उपाधि से नवाजा गया, जिसका अर्थ ‘प्रमुख’ है. इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

बता दें कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का पहला गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री बनाया गया. उन्होंने आजादी के बाद देश की 500 से ज्यादा रियासतों को भारतीय डोमिनियन में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ था, फिर सन 1991 में उन्हें मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया. साल 2014 से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की वजह से ही उन्हें भारत के लौह पुरुष की उपाधि मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).