Mahalaya 2023 Wishes: शुभो महालया! प्रियजनों संग शेयर करें ये मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images और Wallpapers
महालया के अगले दिन यानी अश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन शारदीय नवरात्रि की धूमधाम से शुरुआत होती है, जिसका समापन अश्विन शुक्ल नवमी को होता है और दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व मनाया जाता है. ऐसे में महालया के इस पावन अवसर पर आप इन मनमोहक विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और वॉलपेपर्स के जरिए प्रियजनों को शुभ महालया कह सकते हैं.
Mahalaya 2023 Wishes in Hindi: पितृ पक्ष (Pitru Paksha) के आखिरी दिन यानी सर्व पितृ अमावस्या (Sarv Pitru Amavasya) पर सभी पितरों को विदाई दी जाती है. कहा जाता है कि जिन पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो उनके निमित्त सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध और तर्पण किया जाता है, फिर सभी पितरों को विदाई दी जाती है. वहीं इस दिन बंगाली समुदाय के लोग महालया मनाते हैं, जिसका खास महत्व बताया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि सर्व पितृ अमावस्या यानी महालया (Mahalaya) के दिन मां दुर्गा (Maa Durga) कैलाश पर्वत से धरती पर आगमन करती हैं और दस दिनों तक धरती पर निवास करती हैं. इस साल महालया 14 अक्टूबर 2023 को है, जबकि 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत हो रही है.
महालया के अगले दिन यानी अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की धूमधाम से शुरुआत होती है, जिसका समापन अश्विन शुक्ल नवमी को होता है और दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व मनाया जाता है. ऐसे में महालया के इस पावन अवसर पर आप इन मनमोहक विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और वॉलपेपर्स के जरिए प्रियजनों को शुभ महालया कह सकते हैं.
1- महालया की शुभकामनाएं

2- महालया की हार्दिक बधाई

3- शुभो महालया

4- महालया 2023

5- हैप्पी महालया

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महालया यानी सर्व पितृ अमावस्या के दिन ही मां दुर्गा का प्राकट्य हुआ था और उन्होंने महिषासुर नाम के असुर का संहार करके धरती और स्वर्ग के देवताओं उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी, इसलिए महालया को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. इस दिन दोपहर तक पितरों को विदाई दी जाती है, फिर शाम को मां दुर्गा का कैलाश पर्वत से धरती पर आगमन होता है. इतना ही नहीं इसी दिन मूर्तिकार भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आंखें तैयार करके उनमें रंग भरते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

