Lunar Eclipse 2021 Live Streaming: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें Blood Moon का नजारा कब और कैसे देखें लाइव?
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण आज लग रहा है. इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने कहा कि भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ समय के लिए चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा. आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है.
- Read in
- English
Lunar Eclipse 2021 Live Streaming: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) आज लग रहा है. इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा लाल रंग (Blood Moon) का नजर आएगा. दरअसल, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) और सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को एक अशुभ घटना माना जाता है, जिसका मानव जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है. हालांकि विज्ञान इसे महज एक खगोलीय घटना मानता है. चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है. हालांकि इस अद्भुत खगोलीय घटना के साक्षी बनने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं और अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ऑनलाइन ब्लड मून (Blood Moon) के अद्भुत नजारे को देख सकते हैं. साल का यह पहला चंद्र ग्रहण बेहद खास है, क्योंकि वैशाख पूर्णिमा पर ब्लड मून और पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) का एक दुर्लभ संयोजन बन रहा है. चलिए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण को कब और कैसे लाइव देखा जा सकता है?
भारत में कहां देखें चंद्र ग्रहण?
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने कहा कि भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ समय के लिए चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 (5 ज्येष्ठ, 1943 शक काल) को होगा. भारत में चंद्रोदय से ठीक बाद, ग्रहण के आंशिक चरण की समाप्ति होगी. भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ तटीय हिस्सों में थोड़े समय के लिए यह अद्भुत खगोलीय घटना दिखाई दे सकती है. यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, क्या भारत में दिखाई देगा ब्लड मून, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
यहां देखें ब्लड मून का लाइव नजारा
ग्रहण का आंशिक चरण दोपहर 3:15 बजे शुरू होगा और शाम 6:23 बजे समाप्त होगा. पूर्ण चरण 4.39 बजे शुरू होगा और शाम 4:58 बजे समाप्त होगा. भारत मौसम विभाग ने कहा है कि ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा. साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण विशेष रूप से सुपर मून इवेंट होने जा रहा है, क्योंकि इसे सुपरमून कहा जा रहा है और चंद्र ग्रहण के दौरान लाल रक्त चंद्रमा होगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

