Holi 2023: होलिका दहन 6 मार्च को है या 7? यहां देखें अपने शहर के अनुसार सही मुहूर्त और दिन
हिंदू धर्म में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम को होली का त्योहार शुरू होता है. सबसे पहले शाम को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सुबह रंगों वाली होली धूमधाम से खेली जाती है. लेकिन इस साल पूर्णिमा के दिन भद्राकाल होने के कारण होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है...
हिंदू धर्म में होली (Holi) का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम को होली का त्योहार शुरू होता है. सबसे पहले शाम को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सुबह रंगों वाली होली धूमधाम से खेली जाती है. लेकिन इस साल पूर्णिमा के दिन भद्राकाल होने के कारण होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है. होली को रंगों, खुशियों और उल्लास का त्योहार कहा जाता है. अब सवाल यह उठता है कि इस साल होली 6 को है या 7 को? यह भी पढ़ें: Holi 2023 Messages in Sanskrit: संस्कृत में दें होली की बधाई, शेयर करें ये Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन होता है और अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेली जाती है. इस साल रंगों वाली होली 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी. होलिका दहन का पर्व 7 मार्च को मनाया जाएगा. रंगों के त्योहार होली में लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं और बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. रंग गुलाल के साथ घर आए मेहमान को ये लजीज व्यंजन परोसे जाते हैं.
होली 6 या 7 मार्च को है?
द्रिक पंचांग के अनुसार इस साल छोटी होली या होलिका दहन 7 मार्च को पड़ रहा है. होलिका दहन मुहूर्त 7 मार्च को शाम 06:24 बजे से रात 08:51 बजे तक रहेगा.
भद्रा पुंछा - 12:43 से 02:01 तक
भद्रा मुख - 02 बजकर 01 मिनट से 04 बजकर 11 मिनट तक
इस बीच, पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को शाम 04:17 बजे शुरू होगी और 7 मार्च को शाम 06:09 बजे समाप्त होगी.
शहरवार होलिका दहन मुहूर्त:
द्रिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शरों के अनुसार मुहूर्त इस प्रकार है:
नई दिल्ली - शाम 06:24 से रात 08:51 तक
पुणे - शाम 06:42 से रात 09:07 तक
चेन्नई - शाम 06:18 से रात 08:43 बजे तक
कोलकाता - शाम 05:42 से शाम 06:09 बजे तक
हैदराबाद - शाम 06:24 से रात 08:49 बजे तक
अहमदाबाद - शाम 06:45 से रात 09:11 बजे तक
नोएडा - शाम 06:24 से रात 08:51 बजे तक
जयपुर - शाम 06:31 से रात 08:58 तक
मुंबई - शाम 06:46 से रात 09:11 बजे तक
गुड़गांव - शाम 06:25 से रात 08:52 तक
बेंगलुरु - शाम 06:29 से रात 08:54 तक
चंडीगढ़ - शाम 06:25 से रात 08:53 तक
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2023 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

