News

Hapur: दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी, हापुड़ का वीडियो आया सामने; VIDEO

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक हैरान करनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक के घर जब पुलिस दबिश देने पहुंची तो परिजनों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया.

Hapur: दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी, हापुड़ का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@priyarajputlive)

हापुड़, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) में एक हैरान करनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक के घर जब पुलिस दबिश देने पहुंची तो परिजनों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस दौरान चीखती चिल्लाती महिलाओं ने पुलिस (Police) दरोगा की कॉलर पकड़ ली और इस दौरान दरोगा की वर्दी भी फट गई. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के साथ इतनी ज्यादा हाथापाई की, कि अधिकारी और कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:हापुड़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सूटकेस में मिला महिला का शव, शरीर पर नजर आए चोटों के निशान

पुलिस दरोगा के साथ महिलाओं ने की हाथापाई

क्या है पूरा मामला?

हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वेठ में रविवार रात पुलिस टीम (Police Team) और स्थानीय महिलाओं के बीच जोरदार झगड़ा हो गया. पुलिस एक युवक को पकड़ने गई थी, तभी परिजन भिड़ गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा था, जिसमें गांव का रहने वाला आसिफ अवैध हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था.इसी वीडियो की जांच करने और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस घर पर दबिश देने पहुंची थी.जैसे ही पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लिया, घर की महिलाएं भड़क गईं.उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और बचाने की कोशिश में उनसे हाथापाई करने लगीं.इसी दौरान दो दरोगाओं की वर्दी फट गई.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

स्थिति बिगड़ने की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गई.पुलिस ने हालात काबू में किए और आसिफ को गिरफ्तार कर थाने ले गई.इस पूरे मामले में पुलिस (Police) ने सख्त रुख अपनाते हुए दो महिलाओं समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2025 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).