West Bengal Election Result 2026: अंत में तृणमूल ही जीतेगी’, ममता बनर्जी का कार्यकर्ताओं को संदेश (Watch Video)
ममता बनर्जी ने अपने उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंट्स से अपील की कि वे अंत तक काउंटिंग सेंटर न छोड़ें. उन्होंने कहा, “यह बीजेपी की योजना है. शुरुआत में यह दिखाया जा रहा है कि बीजेपी आगे है. मुझे जानकारी मिली है कि कई सीटों पर 2-3 राउंड के बाद गिनती रोक दी गई है.”
West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने वीडियो संदेश जारी कर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अंत में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ही जीत दर्ज करेगी. ममता बनर्जी ने यह संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोपहर करीब 12:30 बजे साझा किया, जब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही थी. West Bengal Election Result 2026 Live Update: कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं आए नजर, लगाए 'जय श्रीराम' के नारे; देखें वीडियो
ममता बनर्जी ने अपने उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंट्स से अपील की कि वे अंत तक काउंटिंग सेंटर न छोड़ें. उन्होंने कहा, “यह बीजेपी की योजना है. शुरुआत में यह दिखाया जा रहा है कि बीजेपी आगे है. मुझे जानकारी मिली है कि कई सीटों पर 2-3 राउंड के बाद गिनती रोक दी गई है.”
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बलों पर भी आरोप लगाए और कहा कि राज्य के कई इलाकों में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और कई सीटों के वास्तविक रुझान घोषित नहीं किए जा रहे हैं.
.
ममता बनर्जी का अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नया संदेश
জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
सीएम ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग अपनी मर्जी से काम कर रहा है और चुनाव में केंद्रीय व राज्य बलों का दुरुपयोग हुआ है. ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से हिम्मत न हारने की अपील करते हुए कहा, “हम सभी आपके साथ हैं. अंत में हम जीतेंगे. डरे नहीं और अंत तक डटे रहें.” उन्होंने कहा कि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए चिंता की कोई जरूरत नहीं है और अंतिम नतीजे अलग हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2026 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

