West Bengal Election Result 2026 Live Update: कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं आए नजर, लगाए 'जय श्रीराम' के नारे; देखें वीडियो
(Photo Credits FB)

West Bengal Election Result 2026 Live Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. बताया जा रहा है कि मतगणना के दौरान बढ़ते राजनीतिक माहौल के बीच कार्यकर्ता वहां एकत्र हुए और नारेबाजी की. फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.