Uttrakhand Cops Stuns UP Police: उत्तराखंड पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई! बॉलीवुड स्टाइल में बरेली में मारा छापा, यूपी पुलिस ने जताई नाराजगी (Watch Video)
उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार रात यूपी के बरेली जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी छापेमारी की, जिसने सभी को हैरान कर दिया. जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड में नशा लाया जा रहा है
Uttrakhand Cops Stuns UP Police: उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार रात यूपी के बरेली जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी छापेमारी की, जिसने सभी को हैरान कर दिया. जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड में नशा लाया जा रहा है, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है. इस इनपुट के बाद उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एक गुप्त योजना बनाई और पुलिस टीम को विशेष ट्रेनिंग दी.
इसके बाद पुलिस टीम ने पूरी गोपनीयता बरतते हुए रात के अंधेरे में बरेली जिले के अघरास गांव को चारों तरफ से घेर लिया और हर घर की तलाशी ली.
ये भी पढें: उप्र : बरेली में पुलिस ने होली, जुमे की नमाज और ईद को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई
उत्तराखंड पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई!
Midnight raid by Uttrakhand cops stuns UP police; 300 Uttrakhand cops storm UP homes in a bollywood style raid. Make just 1 arrest. Leaves UP police fuming.
This midnight raid by Uttarakhand Police is one for the history books. At least 300 police officials led by their SSP… pic.twitter.com/gevF6d5ARm
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 12, 2025
25 संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी
इस छापेमारी में पुलिस ने 25 संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया, जिन्हें पूछताछ के लिए उत्तराखंड लाया गया है. पुलिस को उम्मीद है कि इस ऑपरेशन से नशे के नेटवर्क की बड़ी जानकारी सामने आ सकती है.
छापेमारी पर UP पुलिस ने जताई नाराजगी
हालांकि, बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने उत्तराखंड पुलिस की इस रेड पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने इस छापेमारी के लिए स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी थी. एसएसपी आर्य ने कहा, ''रमजान के दौरान सहरी के वक्त मुस्लिम बहुल गांव में इस तरह की छापेमारी करना संवेदनशील मसला हो सकता है. इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है.
उन्होंने पुलिस के बीच समन्वय की जरूरत पर जोर दिया और भविष्य में इस तरह की कार्रवाई से पहले सूचना देने की बात कही.
पुलिस के बीच तालमेल पर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल पर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि यह मामला आगे कैसे बढ़ता है और इस छापेमारी से नशे के गिरोह से जुड़े कौन-कौन से राज खुलते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

