एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : बरेली में पुलिस ने होली, जुमे की नमाज और ईद को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने होली, जुमे की नमाज और ईद समेत आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज करते हुए सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश की खबरें | उप्र : बरेली में पुलिस ने होली, जुमे की नमाज और ईद को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई

बरेली, 11 मार्च उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने होली, जुमे की नमाज और ईद समेत आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज करते हुए सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ राकेश सिंह ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

आईजी सिंह ने कहा कि यह निर्देश दिया गया है कि पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ में नियुक्त सभी कर्मी कुशल हों और सोशल मीडिया संचालन में सक्रिय रूप से रुचि रखते हों।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में सतत निगरानी हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे लगाई जाए। मीडिया प्रकोष्ठ में नियुक्त कर्मियों द्वारा न्यूज चैनलों,सोशल साइट्स एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर सतत निगरानी की जाए। जनपदों में थानावार बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप में जुड़े सदस्यों की उपस्थिति व सक्रियता की समीक्षा कर ली जाए व उनसे समन्वय स्थापित कर लाभप्रद सूचनाओं का आदान प्रदान करते रहें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी समूह में पर्याप्त सदस्य नहीं हैं, तो स्थानीय पुलिस थानों को अतिरिक्त स्वयंसेवकों की भर्ती करनी चाहिए।

पुलिस को "सभी डिजिटल स्वयंसेवकों के विस्तृत रिकॉर्ड के साथ एक रजिस्टर बनाए रखने" और मीडिया से संबंधित कार्यों को संभालने के लिए प्रत्येक पुलिस थाने पर कम से कम दो कुशल कर्मियों को नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इन कर्मियों को कानून प्रवर्तन गतिविधियों पर अपडेट रहने के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का पालन करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).