Uttarakhand: लाठीचार्ज के बाद छात्रों का उत्तराखंड बंद का ऐलान, देहरादून में धारा 144 लागू- CM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को कानून व्यवस्था की स्थिति और लाठीचार्ज के पूरे क्रम की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं. सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच के बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराई जाएगी.
देहरादून: भर्ती घोटालों को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुरुवार को राजधानी देहरादून में भारी संख्या में पहुंचे युवाओं ने जमकर हंगामा किया. गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आक्रोश कुछ ही देर में राजधानी की सड़कों पर दिखने लगा. सड़कें जाम हो गईं. इस बीच पुलिस द्वारा लाठीचार्ज शुरू करने से मामला और बढ़ गया. वहीं आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. Joshimath Sinking: जोशीमठ में नए घरों में भी आई दरारें, लोग खौफजदा.
पूरे मामले में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मुख्य सचिव को कानून व्यवस्था की स्थिति और लाठीचार्ज के पूरे क्रम की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं. सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच के बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने युवाओं से किसी के भी बहकावे में नहीं आने और भ्रमित नहीं होने की अपील की है.
छात्रों पर लाठीचार्ज
#WATCH उत्तराखंड: भर्तियों में गड़बड़ी की CBI जांच की मांग को लेकर देहरादून के मुख्य राजपुर रोड पर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवकों ने पुलिस बल पर पथराव किया। पुलिस प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद। pic.twitter.com/naGPyJtjYR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2023
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है. जिला प्रशासन ने प्रशासन ने घंटाघर के पास धारा 144 लागू कर दी है.
सीएम धामी का ट्वीट
युवाओं से किए गए वादे के अनुरूप हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त "नकल विरोधी कानून" लाने का फैसला किया है।
इस हेतु संबंधित अध्यादेश को मैंने अपनी अनुमति प्रदान कर अग्रेतर कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
हम नकल माफिया को प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही करने देंगे।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 9, 2023
बिगड़ते हालात के बीच अब सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. सीएम ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा. कहा कि हमने घोटाला किया न दबाया है. उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे न आने की अपील की.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सबसे पहला दायित्व है. नकल रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा. घोटाले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने बताया कि लोक सेवा चयन आयोग और अधीनस्त सेवा चयन आयोग की ओर से करवाई गई सभी परीक्षाओं में जमकर धांधली हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

