UP Shocker: यूपी के कानपुर में शिक्षकों ने रिटायर टीचर को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा- CCTV में Video कैद- Watch

यूपी के कानपुर में एक रिटायर टीचर को पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो कानपुर के हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज का है. बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधन की तरफ से अनुशासन देखने के लिए रिटायर टीचर को तैनात किया गया था. रिटायर टीचर से नाराज होकर तीन शिक्षक कैंपस के अंदर घुसे और लात-घूंसों से पीटने लगे. पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिक्षक शेरवानी पहने हैं और रिटायर शिक्षक की बुरी तरह पिटाई कर रहा है. हालंकि रिटायर टीचर के पिटाई के बाद प्रबंधन ने पिटाई करने वाले तीन शिक्षकों कि निलंबित कर दिया है.

Video: