देश

UP: गाजियाबाद में बच्चे की शरारत से रुकी चलती हुई लिफ्ट, मेंटेनेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान; CCTV में कैद हुई पूरी घटना (Watch Video)

गाजियाबाद की मीडिया मैजेस्टिक सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बच्चा चलती लिफ्ट में फंस गया. ये हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि बच्चे की शरारत से हुआ.

UP: गाजियाबाद में बच्चे की शरारत से रुकी चलती हुई लिफ्ट, मेंटेनेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान; CCTV में कैद हुई पूरी घटना (Watch Video)
Photo- X

Ghaziabad Lift Accident: गाजियाबाद की मीडिया मैजेस्टिक सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बच्चा चलती लिफ्ट में फंस गया. ये हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि बच्चे की शरारत से हुआ. घटना कौशांबी थाना क्षेत्र की है, जहां बच्चा लिफ्ट में चढ़ा और फ्लोर का बटन दबाया, लेकिन चलते समय उसने अंदर से जबरन लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश की. इससे लिफ्ट बीच में ही रुक गई. CCTV में साफ देखा गया कि लिफ्ट में कोई खराबी नहीं थी, बल्कि बच्चा ही उसे जबरन खोल रहा था.

लिफ्ट के रुकने के बाद बच्चा घबरा गया और कैमरे की तरफ मुंह करके मदद की गुहार लगाने लगा.

ये भी पढें: UP: गाजियाबाद में नोएडा पुलिस पर हमला, कांस्टेबल सौरभ की गोली मारकर हत्या; कुख्यात अपराधी कादिर को पकड़ने गई थी टीम (Watch Video)

गाजियाबाद में बच्चे की शरारत से रुकी चलती लिफ्ट

मेंटेनेंस टीम ने बचाई जान

इसके बाद जैसे ही मेंटेनेंस टीम को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बच्चा सकुशल बाहर आ गया. मेंटेनेंस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक अनहोनी को टाल दिया. अगर थोड़ी सी भी देर हो जाती, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी.

यह घटना उन सभी माता-पिता के लिए चेतावनी है, जिनके बच्चे हाईराइज सोसायटी में रहते हैं और लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं. बच्चों की मासूम शरारतें कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती हैं.

लापरवाही बन सकती है बड़ी घटना का कारण

ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों को लिफ्ट का सुरक्षित और जिम्मेदाराना इस्तेमाल सिखाएं. लिफ्ट कोई खिलौना नहीं, बल्कि एक गंभीर मशीन है, जिसमें जरा सी लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).