News

VIDEO: ताजमहल घुमने आएं पर्यटक को अचानक आया हार्ट अटैक, दोस्तों ने CPR देकर बचाई जान, वीडियो वायरल

ताजमहल में दोस्तों के साथ घुमने आएं एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया. उसके दोस्तों ने समय रहते उसे CPR देना शुरू कर दिया और कुछ दोस्त और पुलिस उसके हाथ पर मलते रहे. जिसके कारण उसकी जान बच गई.

VIDEO: ताजमहल घुमने आएं पर्यटक को अचानक आया हार्ट अटैक, दोस्तों ने CPR देकर बचाई जान, वीडियो वायरल
Credit-( X )

आगरा, उत्तर प्रदेश: ताजमहल में दोस्तों के साथ घुमने आएं एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया. उसके दोस्तों ने समय रहते उसे CPR देना शुरू कर दिया और कुछ दोस्त और पुलिस उसके हाथ पर मलते रहे. जिसके कारण उसकी जान बच गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक़ हरियाणा से हर्ष शर्मा नाम का युवक अपने दोस्त के आगरा ताजमहल देखने आया था. इसी दौरान टिकट खरीदते समय उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद तुरंत उसके दोस्तों से उसको CPR देना शुरू कर दिया और कुछ दोस्त उसके हाथ पैर मलते रहे. कुछ देर बाद एम्बुलेंस पहुंची और युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया. ये भी पढ़े:ताज महल का दीदार करने पहुंचे शख्स को आया हार्ट अटैक, फौजी बेटे ने सीपीआर देकर बचाई जान (Watch Viral Video)

ताजमहल देखने आएं युवक को आया हार्ट अटैक 

मौजूद पुलिस ने भी इनकी मदद की. बताया जा रहा है की युवक की तबियत अभी ठीक है और उसे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है और अभी वो अपने होटल पहुंच चूका है. युवक ने और उसके दोस्तों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ThakurRaghvan नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).