इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्य संकट का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा, आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा. हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए.
इसी के साथ पीएम मोदी ने ऊर्जा-सुरक्षा का महत्व भी बताया. PM ने कहा, 'वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा अहम है, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए.
आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा। हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए: इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/iuJBO277ln
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2022













QuickLY