VIDEO: कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की नाव पलटी, लोगों की बाल बाल बची जान, देवरिया का वीडियो आया सामने
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर उत्तर प्रदेश में गंगा और सरयू नदी के घाटों पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे. लेकिन देवरिया के बरहज में एक हादसा सामने आया है.यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव पलटी हो गई.
Boat Capsized in Deoria: कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के मौके पर उत्तर प्रदेश में गंगा और सरयू नदी के घाटों पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे. लेकिन देवरिया (Deoria) के बरहज में एक हादसा सामने आया है.यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव पलटी (Boat Capsized) हो गई. इस नाव में महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे. नाव के पलटने के बाद वहां मौजूद गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
जिसमें देख सकते है की स्थानीय लोग महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाल रहे है. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @gaurav1307kumar नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:UP के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 20 से ज्यादा लोग लापता
देवरिया के सरयू नदी में नाव पलटी
देवरिया में सरयू नदी में नाव पलटी, कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने थाना घाट आये थे श्रद्धालु, नाव से नदी पार कर स्नान करने जा रहे थे @dmdeoria #deoria pic.twitter.com/MpgoKE7Rkl
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) November 5, 2025
नदी के तेज बहाव और ओवरलोडिंग से बिगड़ा संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव में श्रद्धालुओं की संख्या उसकी क्षमता से कहीं अधिक थी. ऊपर से सरयू नदी (Saryu River) का बहाव काफी तेज था.जब नाव नदी के बीच पहुंची तो संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई.स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां हादसा हुआ वहां की गहराई करीब 20 फीट से ज्यादा है.
गोताखोरों ने बचाई जान
नाव पलटने के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई. महिलाएं नदी में डूबते हुए मदद के लिए पुकारती रहीं. गोताखोरों और नाविकों ने साहस दिखाते हुए कई लोगों को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला. आसपास के लोगों ने भी रस्सियों की मदद से बचाव कार्य में हिस्सा लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2025 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

