News

VIDEO: सड़क किनारे सब्जी बेचनेवालों पर चलवा दिया जेसीबी, उठाने का भी नहीं दिया समय, बहादुरगढ़ के ACP का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

पिछले वर्ष झांसी में नगर निगम के अधिकारियों ने सड़क किनारे सब्जी बेचनेवाले लोगों की सब्जियों पर बुलडोज़र चलवा दिया था. जिसके कारण उनका काफी नुकसान हुआ था. अब ऐसा ही एक वीडियो हरियाणा के बहादुरगढ़ से सामने आया है.

VIDEO: सड़क किनारे सब्जी बेचनेवालों पर चलवा दिया जेसीबी, उठाने का भी नहीं दिया समय, बहादुरगढ़ के ACP का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा
ACP crushed the vegetables with JCB (Credit-@priyarajputlive)

Haryana News: पिछले वर्ष झांसी (Jhansi) में नगर निगम के अधिकारियों ने सड़क किनारे सब्जी बेचनेवाले लोगों की सब्जियों पर बुलडोज़र चलवा दिया था. जिसके कारण उनका काफी नुकसान हुआ था. अब ऐसा ही एक वीडियो हरियाणा (Haryana ) के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) से सामने आया है. जहांपर एक एसीपी ने सड़क किनारे सब्जी बेचनेवालों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सभी सब्जियां पर जेसीबी चलवा दिया. इन एसीपी का नाम अर्जुन अवार्ड प्राप्त बॉक्सर दिनेश कुमार है. इस दौरान उन्होंने अपना वीडियो भी बनाया.ताकि दिखाया जा सके की ये कितने सख्त पुलिस अधिकारी है. हालांकि ये काम नगर निगम के अधिकारियों का था, लेकिन अधिकारी मौके पर पहुंचे और ये कार्रवाई की.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: झांसी में गरीबों की सब्जी की दुकानों पर चला बुलडोज़र, नगर निगम ने कई लोगों की छीनी रोजी रोटी, वीडियो वायरल

जेसीबी से रौंद डाली सब्जियां

उठाने का भी नहीं दिया मौका

 

एसीपी (ACP) दिनेश कुमार ने हाल ही में शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम शुरू की थी. इसी के तहत मुख्य बाजारों और सड़कों पर लगी रेहड़ियों और ठेलों को हटाया गया. लेकिन इस कार्रवाई से गरीब सब्जी विक्रेताओं और छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ा. कई लोगों का कहना है कि प्रशासन को गरीबों के लिए कोई वैकल्पिक स्थान तय किए बिना ऐसी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी.

लोगों ने जताई नाराजगी

 

इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उनका विरोध भी हो रहा है. लोगों का कहना है की ,' इस तरह से किसी की रोजी रोती छिनना गलत बात है. ये कार्रवाई करने से पहले उन्हें वहां से सब्जियां हटाने का मौका दिया जाना चाहिए था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2025 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).