MI W vs RCB W WPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा महामुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 1st Match TATA Women's Premier League 2026 Key Players To Watch Out: एक बार फिर टाटा महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है. लंबे इंतजार के बाद महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज यानी 9 जनवरी से होने वाला है. इसके साथ ही फैंस के बीच उत्साह भी चरम पर है. डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन में एक बार फिर देश-विदेश की स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगी. इस टूर्नामेंट का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan Prediction, 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच दांबुला में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

मुंबई इंडियंस महिला के लिए साल 2025 किसी सपने से कम नहीं रहा. मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने दूसरे डब्ल्यूपीएल के खिताब पर कब्ज़ा किया और फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स महिला को 8 रनों के बेहद क़रीबी अंतर से हराया. उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अंत तक दबाव बनाए रखा और रोमांचक जीत दर्ज की. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के लिए पिछला सीज़न मिला-जुला रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम केवल आठ मैचों में तीन जीत दर्ज कर सकी और 2024 में मिले शानदार प्रदर्शन को 2025 में दोहरा नहीं पाई, जिसके चलते प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई.

दोनों टीमें इंटरनेशनल स्टार्स से सजी मजबूत स्क्वॉड के साथ मैदान में उतरेंगी. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. वहीं, टीम में नैट स्किवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसे खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन है, जो विस्फोटक बल्लेबाजी और बहुपरकारी योगदान देने में सक्षम हैं. दूसरी तरफ, आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं. रिचा घोष की फिनिशिंग पावर, श्रेयंका पाटिल की ऑफ स्पिन, और नई भर्ती ग्रेस हैरिस के साथ आक्रामक बल्लेबाजी की योजना बना रही हैं, ताकि पिछले भाग्य को पलटा जा सके.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI W vs RCB W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि 8वें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

नादिन डी क्लर्क: आरसीबी की घातक आलराउंडर नादिन डी क्लर्क ने 9 मैचों में 69.4 की बेहतरीन औसत और 125.72 की स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं. गेंद से भी नादिन डी क्लर्क ने छाप छोड़ा है.

स्मृति मंधाना: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने अब तक 10 मैचों में 30 की औसत और 133.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 300 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना टॉप आर्डर में टीम को अच्छी शुरुआत देने की भरपूर प्रयास करेंगी.

श्रेयंका पाटिल: आरसीबी की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने 8 मुकाबलों में 13 विकेट झटके हैं. 7.3 की इकॉनमी और 9.92 की स्ट्राइक रेट के साथ श्रेयंका पाटिल का प्रदर्शन शानदार रहा है. श्रेयंका पाटिल की गेंदबाजी टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है.

हरमनप्रीत कौर: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पिछले 8 मुकाबलों में 50.83 की औसत और 133.18 की स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं. हरमनप्रीत कौर का अनुभव और मैच फिनिशिंग स्टाइल टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

नैट सिवर-ब्रंट: मुंबई इंडियंस की स्टार आलराउंडर नैट सिवर-ब्रंट ने पिछले 10 मैचों में 25.78 की औसत से 232 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भी नैट सिवर-ब्रंट 8.13 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं.

अमेलिया केर: मुंबई इंडियंस की स्टार आलराउंडर अमेलिया केर ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. अमेलिया केर ने 10 मैचों में 6.75 की इकॉनमी से 10 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं और अपनी स्पिन से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI W vs RCB W 1st Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस महिला: हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जी कमलिनि, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक, निकोला कैरी, पूनम खेमनार.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, नादिन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, राधा यादव, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, दयालन हेमलता.

नोट: मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.