News

Delhi: महिला ने कर दी हेवी ड्राइविंग, नींबू को पहिए से कुचलने की कोशिश में शोरूम के कांच तोड़कर गाड़ी सीधे पहले फ्लोर से नीचे गिरी, दिल्ली का VIDEO आया सामने

ईस्ट दिल्ली (East Delhi) के लक्ष्मी नगर के एक कार शोरूम (Car Showroom) में एक अजीब एक्सीडेंट (Accident) सामने आया है. जहांपर महिंद्रा शोरूम में कार खरीदने के बाद पूजा करने के उद्देश्य से महिला ने कार से नींबू कुचलने की कोशिश की. लेकिन कार पहले फ्लोर से सीधे नीचे गिर गई.

Delhi: महिला ने कर दी हेवी ड्राइविंग, नींबू को पहिए से कुचलने की कोशिश में शोरूम के कांच तोड़कर गाड़ी सीधे पहले फ्लोर से नीचे गिरी, दिल्ली का VIDEO आया सामने
Credit-(X,@newsbluntmedia)

दिल्ली: ईस्ट दिल्ली (East Delhi) के लक्ष्मी नगर के एक कार शोरूम (Car Showroom) में एक अजीब एक्सीडेंट (Accident) सामने आया है. जहांपर महिंद्रा शोरूम में कार खरीदने के बाद पूजा करने के उद्देश्य से महिला ने कार से नींबू कुचलने की कोशिश की. लेकिन कार पहले फ्लोर से सीधे नीचे गिर गई.गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी प्रदीप और उनकी पत्नी 29 वर्षीय मानी पवार शोरूम से थार खरीदने पहुंचे थे.परंपरा के तहत मानी ने गाड़ी के पहियों के नीचे नींबू रखे और गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की. लेकिन गलती से एक्सीलेरेटर ज्यादा दब जाने के कारण कार तेज रफ्तार में कांच की दीवार तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी.

इस एक्सीडेंट में नई कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त (Damaged) हो गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @newsbluntmedia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Delhi Road Accident: लापरवाही की हद है! फोन पर बात कर रहे डिलीवरी बॉय को कार सवार ने मारी टक्कर, दिल्ली में बीच सड़क पर हुआ हादसा; VIDEO

शोरूम के कांच तोड़कर नीचे गिरी थार

बाल बाल बची जान

हादसे के वक्त गाड़ी में मानी, उनके पति प्रदीप और शोरूम के सेल्समैन विकास मौजूद थे. विकास उस समय कार की खूबियां समझा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.गिरते ही कार उलट गई और चारों तरफ कांच के टुकड़े फैल गए.गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. मानी को चोटें आईं और उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में भर्ती कराया गया, जबकि प्रदीप और सेल्समैन विकास को हल्की चोटें आईं.इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई.

पुलिस का बयान

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी (DCP) अभिषेक धनिया ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:08 बजे मलिक हॉस्पिटल (Hospital) से महिला का एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) पुलिस को मिला. जांच में पता चला कि हादसा नई कार की डिलीवरी के दौरान हुआ.पुलिस के अनुसार, इस मामले में न तो मानी और न ही शोरूम ने कोई शिकायत दर्ज कराई है, इसलिए अभी तक कोई एफआईआर नहीं हुई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).