Tamil Nadu CM Breakfast Scheme: तमिलनाडु में स्कूल के बच्चों को सुबह में मुफ्त में मिलेगा भोजन, सरकार ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’- Video

Tamil Nadu CM Breakfast Scheme: तमिलनाडु सरकार ने स्कूल में पढने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राज्यभर में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना शुरू की. इस योजना के तहत पहली कक्षा से लेकर पांचवी तक के छात्रों को मुफ्त में दोपहर का भोजन मिलेगा. इस योजना का राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को नागपट्टिनम जिले में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का शुभारंभ कर खुद बच्चों को खाना परोसा.

इस योजना के तहत राज्य भर में कक्षा  एक से पांचवी तक 1.14 लाख से अधिक बच्चों को लाभान्वित करने के लिए 1,545 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ शुरू की गई. चूंकि वे सुबह नाश्ता छोड़कर स्कूल आ रहे हैं, इसलिए सरकार ने सरकारी स्कूलों में नाश्ता उपलब्ध कराने का फैसला किया है.

Video: