Baghpat: छात्र ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, हाई वोल्टेज बिजली का झटका लगने से झुलसकर हुई मौत, बागपत जिले का VIDEO आया सामने
बागपत जिले में छात्र ने ट्रांसफॉर्मर (Transformer) पर चढ़ गया और जिसके कारण एक धमाका हुआ और झुलसकर उसकी मौत हो गई.
Baghpat News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बागपत (Baghpat) जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक छात्र ट्रांसफॉर्मर (Transformer) पर चढ़ गया और जिसके कारण एक धमाका हुआ और झुलसकर उसकी मौत हो गई. इस दौरान छात्र ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचता है और आसपास देखता है और इसके बाद ऊपर चढ़ने लगता है और इसके बाद धमाके के साथ चिंगारियां और आग लगती है और छात्र झुलसकर नीचे गिर जाता है.
इस घटना का दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Unnao Shocker: बिजली का करंट लगने से हुई मासूम की मौत, खबर सुनते ही पिता घर की तरफ निकले, सड़क हादसे में उनकी भी गई जान, एक ही घर से निकली दो अर्थियां;VIDEO
छात्र की ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मौत
बागपत से दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CCTV में युवक ट्रांसफॉर्मर के खंभे पर चढ़ता हुआ दिखा
हाई-वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर पकड़ते ही जोरदार धमाका हुआ
कुछ ही सेकंड में आग का बड़ा गुब्बार उठा
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, लोग दहशत में#Baghpat #ViralVideo… pic.twitter.com/VgDramKi66
— News1India (@News1IndiaTweet) November 25, 2025
क्या है पूरी घटना?
छात्र का नाम तरुण सैनी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है की रात में वह अचानक घर से बाहर गया और देर तक वापस नहीं लौटा. परिवारवालों ने जब खोजबीन शुरू की तो ट्रांसफॉर्मर (Transformer) के पास उसकी अधजली लाश मिली. तुरंत उसे दिल्ली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.तरुण जो दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था, अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.उसकी छोटी बहन जिया अभी 10वीं में पढ़ती है. घटना के बाद मां बेहोश हो गई जबकि बहन रो-रोकर भाई को पुकारती रही.सीसीटीवी के अनुसार, रात करीब 11 बजे वह घर से निकला और कॉलोनी के कोने पर लगे ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचा. कुछ देर तक मोबाइल देखने के बाद वह फेंसिंग पार कर ट्रांसफॉर्मर की ओर बढ़ा. जैसे ही उसने हाथ लगाया, तेज धमाके के साथ उसका शरीर धधक उठा और चंद सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया.
वीडियो देख आत्महत्या की संभावना
मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने बताया कि परिवार अब तक कोई बयान देने को तैयार नहीं है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई है. वीडियो देखकर पुलिस को लग रहा है कि लड़के ने खुद ट्रांसफॉर्मर को छुआ, हालांकि उसने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं है. इस घटना की जांच पुलिस कर रही है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2025 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

