Sri Lanka Economic Crisis: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका अपने बेहद मुश्किल भरे दिनों से गुजर रहा है. श्रीलंका की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि दूसरे देशों की मदद से भी वो अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है. इन स्थिति से उभरने के लिए भारत श्रीलंका को मदद दे रहा है. विकट आर्थिक स्थिति के बीच, विभिन्न भारतीय ब्रांडों से सब्जियों और दैनिक राशन की वस्तुओं को कोलंबो के कई हिस्सों में वितरण के लिए ले जाया जा रही है.
श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, "आर्थिक संकट ने राजनीतिक संकट को जन्म दिया है. जो हो रहा है वह देश के लिए आपदा है. 2 साल तक सरकार ने आर्थिक मुद्दों की अनदेखी की. रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, मुझे नहीं लगता कि सरकार के पास इतने संसाधन हैं और अब वे बिल का भुगतान करने के लिए प्रमुख निर्यात कंपनियों से पैसे उधार ले रहे हैं. ईंधन के लिए भारत की क्रेडिट लाइन मई के दूसरे सप्ताह तक समाप्त हो जाएगी और फिर हम गंभीर संकट में पड़ने वाले हैं.
Sri Lanka | Amid exacerbating economic situation, vegetables and daily ration items from various Indian brands being moved for distribution to several parts of Colombo pic.twitter.com/OI41CeU5wJ
— ANI (@ANI) April 10, 2022












QuickLY