News

Shivshahi Bus Caught Fire: अमरावती यवतमाल रोड पर शिवशाही बस में लगी भीषण आग, यात्रियों की जान बाल बाल बची, वीडियो आया सामने (Watch Video)

अमरावती से यवतमाल जा रही शिवशाही बस में अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद ड्राइवर ने सुझबुझ से काम लेते हुए सभी यात्रियों को नीचे उतारा और देखते ही देखते बस की आग भड़क गई.

Shivshahi Bus Caught Fire: अमरावती यवतमाल रोड पर शिवशाही बस में लगी भीषण आग, यात्रियों की जान बाल बाल बची, वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@RahulAsks)

अमरावती, महाराष्ट्र: अमरावती से यवतमाल जा रही शिवशाही बस में अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद ड्राइवर ने सुझबुझ से काम लेते हुए सभी यात्रियों को नीचे उतारा और देखते ही देखते बस की आग भड़क गई. बताया जा रहा है की ये घटना शनिवार दोपहर को साढ़े तीन बजे के दौरान हुई. घटना बडनेरा से यवतमाल रोड पर माहुली चोर गांव के पास हुई.

गनीमत है की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. बताया जा रहा है की जब शिवशाही बस अमरावती के बस स्टैंड से निकली तो माहुली चोर गांव के पास पहुंचते ही केबिन से धुआं उठने लगा. इसके बाद ड्राइवर के ध्यान में ये बात आते ही उसने बस को सड़क के किनारे खड़ा किया. इसके बाद बस में बैठे यात्रियों को नीचे उतारा गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस जलने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @RahulAsks नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Shivshahi Bus Caught Fire: शिवशाही बस में लगी आग, ड्राइवर ने 42 यात्रियों की बचाई जान, देखें वायरल वीडियो

शिवशाही बस में लगी आग

घटना के दौरान सड़क पर लगी वाहनों की भीड़

अमरावती यवतमाल मार्ग पर हमेशा ही ट्रैफिक होता है. इस घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान इस आग को देखने के लिए भी कई लोग जमा हो गए. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्थित किया.

घटना में किसी की जनहानि नहीं

इस घटना के बाद ड्राइवर की सुझबुझ से सभी यात्रियों की जान बच गई. बता दें की पिछले वर्ष अकोला से अमरावती की तरफ जानेवाली शिवशाही बस का बडनेरा से अमरावती मार्ग पर एक्सीडेंट हुआ था. इस दौरान बस का टायर फटने के कारण बस में आग लग गई थी. उस दौरान भी सुझबुझ के कारण यात्रियों की जान बच गई थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).