News

Hamirpur: 'एक झापड़ मारेंगे तो पेशाब निकल जाएगा.. खाद के लिए परेशान किसानों को समझाने गए SDM ने की अभद्रता, हमीरपुर का वीडियो आया सामने; VIDEO

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में खाद के लिए किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है. घंटों लाइन के लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है. जिसके कारण हमीरपुर (Hamirpur) में किसानों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया.

Hamirpur: 'एक झापड़ मारेंगे तो पेशाब निकल जाएगा.. खाद के लिए परेशान किसानों को समझाने गए SDM ने की अभद्रता, हमीरपुर का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@ncrpatrika)

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में खाद के लिए किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है. घंटों लाइन के लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है. जिसके कारण हमीरपुर (Hamirpur) में किसानों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. मौदहा पीसीएफ के खाद वितरण केंद्र (Fertilizer Distribution Center) में खाद नहीं मिलने के कारण किसानों ने नेशनल हाईवे (National Highway) पर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया. जिसके बाद किसानों को समझाने के लिए पुलिस (Police) और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया. लेकिन इस दौरान किसानों को समझाने के लिए जो एसडीएम (SDM) पहुंचे थे. उन्होंने एक किसान के साथ अभद्रता की. जब एसडीएम माइक हाथ में लेकर किसानों को समझा रहे थे, तो एक किसान ने कुछ कहा.इसको लेकर एसडीएम साहब इतना गुस्सा हो गए की उन्होंने कहा ,' एक झापड़ मारेंगे तो पेशाब निकल जाएगा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को X पर @ncrpatrika नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Video: खाद के लिए लाइन में लगे किसानों के बीच जमकर चले लात और घुसे, मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ का वीडियो वायरल

एसडीएम ने किसान से की अभद्रता

खाद के लिए परेशान हुए किसान

बता दें की पिछले कुछ महीने से किसान (Farmer) खाद को लेकर काफी परेशान होना पड़ रहा है. हमीरपुर में गुस्साएं किसानों ने जाम लगा दिया था. इसी जाम को खुलवाने के लिए पुलिस और एसडीएम (SDM) करन वीर सिंह पहुंचे थे और इसी दौरान वे हाथों में माइक लेकर बात करने लगे और इस दौरान उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने एक किसान को डांट लगाते हुए उसके साथ अभद्रता की.

वितरण कर्मचारी कर रहे है मनमानी

किसानों ने आरोप लगाया है की वितरण केंद्र (Distribution Center) के कर्मचारी मनमानी कर रहे है. बताया जा रहा है की ये कर्मचारी सुबह 10 बजे पहुंचते है और शाम को 4 बजे केंद्र बंद कर देते है. जिसके कारण सैकड़ों किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है. ये अकेले हमीरपुर और आसपास के तहसील और गांवों की हालत नहीं है. कई जिलों में इस तरह से किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).