SBI के ग्राहक ध्यान दें! बैंक ने बढ़ा दिया है डेबिट कार्ड पर चार्ज, 1 अप्रैल से देनी होगी इतनी कीमत
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है. अगर आपके पास भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो इन बदलावों के बारे में जरूर जान लें.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है. अगर आपके पास भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो इन बदलावों के बारे में जरूर जान लें. दरअसल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (State Bank of India) ने कुछ डेबिट कार्ड पर एनुअल मेंटेनेस चार्ज में बड़ा बदलाव किया है. डेबिट कार्ड पर बढ़ा हुआ एनुअल मेंटेनेस चार्ज 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के लिए वर्तमान वार्षिक रखरखाव शुल्क 1 अप्रैल से संशोधित किया जाएगा. World Top Insurance Companies: 2024 की 10 सबसे मजबूत बीमा कंपनियों में टॉप पर है LIC, लिस्ट में SBI का भी नाम.
एसबीआई ने यह भी कहा कि वार्षिक रखरखाव शुल्क में इन बदलावों के अलावा, वह डेबिट कार्ड जारी करने और बदलने से संबंधित शुल्क में भी बदलाव करेगा.
यहां चेक करें नए रेट्स
- युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माई कार्ड (इमेज कार्ड) जैसे डेबिट कार्ड के लिए, सालाना रखरखाव मौजूदा रु.175+जीएसटी से 250+जीएसटी रुपये तक बढ़ाया गया है.
- क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड समेत कई कार्डों के लिए annual maintenance charge इस समय रु.125+जीएसटी है, जो बढ़ाकर रुपये 200+जीएसटी कर दिया गया है.
- प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए सालाना रखरखाव जहां अभी 250 रुपये+जीएसटी है तो अब इसे बढ़ाकर 325+जीएसटी रुपये कर दिया गया है.
- प्राइड प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड जैसे भारतीय स्टेट बैंक डेबिट कार्ड के लिए पूरे साल का रखरखाव शुल्क रु. 350+जीएसटी से बढ़ाकर 425+जीएसटी तक कर दिया गया है.
SBI डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटीनेंस चार्ज चेक करने के लिए, आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या बैंक की ग्राहक सेवा से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, अकाउंट ओपन करते समय या बैंक की वेबसाइट पर दिए गए नियमों और शर्तों में लागू चार्ज के बारे में जानकारी होनी चाहिए. डेबिट कार्ड के प्रकार और स्पेशल अकाउंट प्रकार के आधार पर चार्ज अलग होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

