WCL 2025 Full Schedule: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लेजेंड्स में फिर दिखेगी रिटायर्ड दिग्गजों की झलक, यहां देखें पूरा शेड्यूल, टीम स्क्वाड, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त तक इंग्लैंड के चार शहरों में आयोजित होगा, जिसमें लीग-स्टेज, सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल शामिल है. भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड सहित सभी टीमों में दिग्गज प्रतिभागी हैं.
World Championship of Legends T20 League Tournament 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर से रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू होने वाला है. वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) T20 लीग ने अपने बहुप्रतीक्षित सीजन 2 की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज हिस्सा लेंगे. पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद, WCL अब और बड़े फॉर्मेट, विस्तारित कार्यक्रम और नए स्थानों के साथ वापसी कर रहा है. इस बार भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज की टीमें आपस में भिड़ेंगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 18 जुलाई को एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम में इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबले से होगी. यह भी पढ़े: IND U-19 vs ENG U-19 5th Youth ODI 2025 Toss & Live Scorecard: भारतीय अंडर19 टीम ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इंग्लैंड पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स 2025 का पूरा शेड्यूल:
| दिनांक | दिन | मुकाबला | स्थान |
| 18 जुलाई | शुक्रवार | इंग्लैंड चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस | TBD |
| 19 जुलाई | शनिवार | वेस्ट इंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस | TBD |
| 19 जुलाई | शनिवार | इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस | TBD |
| 20 जुलाई | रविवार | भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस | TBD |
| 22 जुलाई | मंगलवार | इंग्लैंड चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस | TBD |
| 22 जुलाई | मंगलवार | भारत चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस | TBD |
| 23 जुलाई | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस | TBD |
| 24 जुलाई | गुरुवार | साउथ अफ्रीका चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस | TBD |
| 25 जुलाई | शुक्रवार | पाकिस्तान चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस | TBD |
| 26 जुलाई | शनिवार | भारत चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस | TBD |
| 26 जुलाई | शनिवार | पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस | TBD |
| 27 जुलाई | रविवार | साउथ अफ्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस | TBD |
| 27 जुलाई | रविवार | भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस | TBD |
| 29 जुलाई | मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस | TBD |
| 29 जुलाई | मंगलवार | भारत चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस |
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025: लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की पूरी जानकारी
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का क्रिकेट रोमांच दुनियाभर के दर्शक घर बैठे लाइव देख सकेंगे. टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट के अधिकार विभिन्न देशों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स को दिए गए हैं. भारत में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा. पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमी A Sports चैनल के जरिए मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे.
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025: जानिए कहां खेले जाएंगे मैच, चार इंग्लिश मैदानों पर होगा रोमांच
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 की शुरुआत 18 जुलाई से होने जा रही है. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट इंग्लैंड के चार प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों पर खेला जाएगा.
मैचों का आयोजन एजबेस्टन (बर्मिंघम), काउंटी ग्राउंड (नॉर्थैम्पटन), ग्रेस रोड (लेस्टर) और हेडिंग्ले (लीड्स) जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर किया जाएगा. दर्शकों को इन चार स्थानों पर विश्व के दिग्गज क्रिकेटर्स का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.
सारे टीम्स का स्क्वाड:
इंडिया चैंपियंस टीम: (कप्तान: युवराज सिंह) विनय कुमार, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, युवराज सिंह, नमन ओझा, मुनाफ पटेल, रीतिंदर सोढ़ी, आरपी सिंह, अशोक डिंडा, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, रॉबिन उथप्पा, प्रज्ञान ओझा.
पाकिस्तान चैंपियंस टीम: (कप्तान: यूनिस खान) कामरान अकमल, सलमान बट, शोएब मलिक, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, अब्दुल रज्जाक, यासिर अराफात, मिस्बाह-उल-हक, यूनिस खान, सोहेल तनवीर, सईद अजमल, इमरान नजीर, उमर गुल, मोहम्मद हफीज, शाहिद अफरीदी.
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम: (कप्तान: ब्रेट ली) डेविड हसी, कैलम फर्ग्यूसन, ब्रेट ली, ब्रैड हैडिन, जॉर्ज बेली, नाथन कूल्टर-नाइल, डर्क नैनेस, जेवियर डोहर्टी, कैमरून व्हाइट, डैन क्रिश्चियन, ट्रैविस बर्ट, बेन हिल्फेनहास, बेन डंक, जेम्स फॉकनर, शॉन टैट.
इंग्लैंड चैंपियंस टीम: (कप्तान: केविन पीटरसन) स्टीव हार्मिसन, क्रेग कीस्वेटर, माइकल कारबेरी, केविन पीटरसन, ल्यूक राइट, रवि बोपारा, समित पटेल, मोंटी पनेसर, टिम ब्रेसनन, डैरेन मैडी, ग्रीम स्वान, इयान बेल, जोनाथन ट्रॉट, जेड डर्नबैक, ओवैस शाह.
दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस टीम: (कप्तान: एबी डिविलियर्स) एशवेल प्रिंस, इमरान ताहिर, जैक्स रूडोल्फ, एबी डिविलियर्स, जस्टिन ओनटोंग, वर्नोन फिलेंडर, मोर्ने वान विक, रूलोफ वान डेर मेरवे, रयान मैकलेरन, डेल स्टेन, अल्विरो पीटरसन, वेन पार्नेल, जोहान बोथा, हर्शल गिब्स, मर्चेंट डी लैंग.
वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम: (कप्तान: डैरेन सैमी) क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ, मार्लोन सैमुअल्स, सुलेमान बेन, जेरोम टेलर, डेवोन स्मिथ, दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, डेरेन सैमी, सैमुअल बद्री, आंद्रे फ्लेचर, फिडेल एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, टीनो बेस्ट, ड्वेन ब्रावो.
पहले सीजन में WCL ने क्रिकेट की दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बनकर नया इतिहास रच दिया था. दूसरे सीजन में लीग का विस्तार और बड़े नामों के जुड़ने से यह क्रिकेट प्रशंसकों के लिए और भी खास बनने जा रही है. क्रिकेट प्रेमी 18 जुलाई से अपनी पसंदीदा टीमों और दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने के लिए तैयार हो जाएं. रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरे इस टूर्नामेंट का इंतजार अब खत्म होने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

