क्रिकेट

PAKC vs SAC WCL 2025 Final Scorecard: पाकिस्तान चैंपियंस ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 196 रनों का टारगेट, शरजील खान ने बल्ले से मचाया कोहराम, देखिए पहली पारी का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 195 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज शारजील खान ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 76 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी इस विस्फोटक पारी ने पाकिस्तान को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

PAKC vs SAC WCL 2025 Final Scorecard: पाकिस्तान चैंपियंस ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 196 रनों का टारगेट, शरजील खान ने बल्ले से मचाया कोहराम, देखिए पहली पारी का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan Champions vs South Africa Champions Match Scorecard: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) का फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में खेला जा रहा हैं. जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 195 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज शारजील खान ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 76 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी इस विस्फोटक पारी ने पाकिस्तान को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान चैंपियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका पहले करेगी गेंदबाजी, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. दूसरे ओवर में ही विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (2 रन) हार्डस विल्जोएन की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद कप्तान मोहम्मद हफीज (17 रन) ने थोड़ी तेजी से रन बटोरे लेकिन वो भी वायन पार्नेल की गेंद पर डुआन ओलिवियर के हाथों कैच थमाकर लौटे. शारजील खान और शोएब मलिक ने तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की अहम साझेदारी की। हालांकि मलिक ने 25 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाए और वह भी पार्नेल का शिकार बने.

इसके बाद उमर अमीन और आसिफ अली ने अंत में तेजी से रन जोड़ते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया. उमर अमीन ने 19 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि आसिफ अली ने 15 गेंदों में 28 रन की पारी खेली जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे. इन दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान के स्कोर को 190 के पार पहुंचाया. अंतिम ओवरों में पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कुल 195 रन बोर्ड पर लगाए.

पाकिस्तान की पारी का स्कोरकार्ड:

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s स्ट्राइक रेट
शारजील खान 76 44 9 4 172.73
कामरान अकमल (WK) 2 5 0 0 40.00
मोहम्मद हफीज (C) 17 10 4 0 170.00
शोएब मलिक 20 25 0 0 80.00
उमर अमीन 36 19 3 3 189.47
आसिफ अली 28 15 1 2 186.67
आमेर यामिन 2 2 0 0 100.00
एक्स्ट्रा 14
कुल स्कोर 195/5 20 ओवर

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी:

गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट इकॉनमी
हार्डस विल्जोएन 4.0 0 38 2 9.50
वायन पार्नेल 4.0 0 32 2 8.00
इमरान ताहिर 4.0 0 41 0 10.25
डुआन ओलिवियर 4.0 0 38 1 9.50
आरोन फांजिसो 4.0 0 39 0 9.75

पाकिस्तान की ओर से बनाए गए 195 रनों का पीछा करते हुए अब साउथ अफ्रीका को 20 ओवर में 196 रन बनाने होंगे. एजबेस्टन की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल दिखाई दे रही है, ऐसे में एक रोमांचक लक्ष्य का पीछा देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान की गेंदबाजी में इमाद वसीम, शोएब मलिक, रुम्मन रईस और सईद अजमल जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2025 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).