PAKC vs SAC WCL 2025 Final Live Toss & Scorecard: पाकिस्तान चैंपियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका पहले करेगी गेंदबाजी, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान मोहम्मद हफीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी हैं. जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका पहले गेंदबाजी करेगी
Pakistan Champions vs South Africa Champions Match Scorecard: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) का फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान मोहम्मद हफीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी हैं. जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका पहले गेंदबाजी करेगी, साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. दूसरी तरफ, पाकिस्तान चैंपियंस ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक मैच नहीं गवाएं है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस फाइनल में होगी कांटे की टक्कर, जानिए कैसे चुने बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान ने जीता टॉस
🚨WCL 2025 FINAL🚨 Pakistan has won the toss and chosen to bat first. #WCL2025 pic.twitter.com/XNSGFsrwMG
— CricFollow (@CricFollow56) August 2, 2025
पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस फाइनल की प्लेइंग इलेवन
Pakistan Champions won the toss and elected to bat first against South Africa Champions in the WCL 2025 finale at Edgbaston.
Take a look at the playing XIs for both teams. pic.twitter.com/c81tbCx4cD
— CricTracker (@Cricketracker) August 2, 2025
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन: हाशिम अमला, जे जे स्मट्स, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), सारेल एर्वी, जीन-पॉल डुमिनी, वेन पार्नेल, हार्डस विलोजेन, जैक्स रूडोल्फ, आरोन फांगिसो (कप्तान), इमरान ताहिर, डुआन ओलिवियर
पाकिस्तान चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन: शरजील खान, कामरान अकमल (विकेटकीपर), मोहम्मद हफीज (कप्तान), आसिफ अली, शोएब मलिक, इमाद वसीम, उमर अमीन, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, रुम्मन रईस, सईद अजमल
पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने लीग मैच में पांच मैच खेले थे. इस दौरान टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली थीं, जबकि एक रद्द हो गया था. दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच में चार में जीत दर्ज की थी जबकि एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. दक्षिण अफ्रीका की टीम को पाकिस्तान चैंपियंस ने ही हराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2025 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

