क्रिकेट

जन्मदिन मुबारक हो एमएस धोनी! 44 वर्ष के हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान, BCCI ने दी शुभकामनाएं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 44वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं. 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता हैं.

जन्मदिन मुबारक हो एमएस धोनी! 44 वर्ष के हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान, BCCI ने दी शुभकामनाएं
MS Dhoni (Photo Credits: X/ @Surendra21286)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके 44वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी को भारतीय क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में देश को कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं.

एमएस धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों प्रमुख सफेद गेंद वाली ट्रॉफी 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत को गौरव दिलाया. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1983 के बाद पहली बार 2011 में वर्ल्ड कप जीता, जो अब तक किसी अन्य भारतीय कप्तान के लिए संभव नहीं हो सका है.

धोनी न केवल एक कप्तान के रूप में बल्कि विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में भी क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. आईपीएल में भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार चैंपियन बनाया है, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक सोच की मिसाल कायम हुई है.

BCCI ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया और उन्हें भारतीय क्रिकेट की ‘शान’ बताया.

धोनी के 44वें जन्मदिन पर BCCI ने दी शुभकामनाएं

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).