GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women, 2nd Match TATA Women's Premier League 2026 Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से हो गया है. इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीमें अपने अभियान की शुरूआत करने जा रही हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात जायंट्स की अगुवाई एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला? जानें कहां, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल अकेडमी में खेला जाएगा. यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच शाम 3 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 2:30 पर होगा. यूपी और गुजरात दोनों टीमें ऑक्शन के बाद नई टीम के साथ उतर रही हैं. पिछले तीन सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन साधारण रहा है. दोनों टीमें फाइनल में कभी जगह नहीं बना सकी हैं.
यूपी वॉरियर्ज नए कप्तान मेग लैनिंग के साथ मैदान में उतर रही है. मेग लैनिंग पिछले तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं और तीनों ही सीजन में दिल्ली फाइनल खेली थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी. नई टीम के साथ मेग लैनिंग एक बार फिर सीजन की दमदार शुरुआत करना चाहेंगी. दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी जिसे यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल कर खरीदा था. दूसरी तरफ, एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी. एश्ले गार्डनर ने इस सीजन की टीम को पिछले सीजन से मजबूत बताया है और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. यूपी और गुजरात की टक्कर दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बतौर कप्तान श्रेष्ठता की परीक्षा भी है.
गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Giants Women Cricket Team vs UP Warriorz Women Cricket Team Match Scorecard)
GG have scored 207/4, and UPW now need 208 to win. It's going to be a tough chase for sure.#WPL2026 #UPWvGG #crictapish pic.twitter.com/qPxphbPM5J
— Tapish (@crictapish) January 10, 2026
इस रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 207 रन बनाए. गुजरात जायंट्स की तरफ से कप्तान एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 65 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एशले गार्डनर ने 41 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. एशले गार्डनर के अलावा अनुष्का शर्मा ने 44 रन बनाए.
दूसरी तरफ, यूपी वारियर्स की टीम को सोफी एक्लेस्टोन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. यूपी वारियर्स की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सोफी एक्लेस्टोन के अलावा शिखा पांडे और डिआंड्रा डॉटिन ने एक-एक विकेट चटकाए. यूपी वारियर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 208 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी: 207/4, 20 ओवर (सोफी डिवाइन 38 रन, बेथ मूनी 13 रन, एशले गार्डनर 65 रन, अनुष्का शर्मा 44 रन, जॉर्जिया वेयरहम नाबाद 27 रन और भारती फुलमाली नाबाद 14 रन.)
यूपी वारियर्स की गेंदबाजी: (सोफी एक्लेस्टोन 2 विकेट, शिखा पांडे 1 विकेट और डिआंड्रा डॉटिन 1 विकेट).
नोट: गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2026 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

