Video: इंदौर में सड़क बनाने की मांग को लेकर पानी से भरे गड्डों में बैठे कांग्रेसी, पार्षद और नागरिकों ने किया अनोखा आंदोलन
मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़को पर गड्डों को लेकर कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के पार्षद , कार्यकर्त्ता और नागरिक पानी से भरे गड्डों में बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई.
Video: मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़को पर गड्डों को लेकर कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के पार्षद,कार्यकर्त्ता और नागरिक पानी से भरे गड्डों में बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई.कांग्रेस की पार्षद का कहना है की वार्ड पर जानबूझकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और भेदभाव किया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक़ अटल द्वार से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर जानेवाले विकास नगर की सड़क पर गड्डे ही गड्डे हो चुके है.
सुबह दो महिला पार्षद इसको लेकर धरने पर बैठ गई. पार्षद सोनाली मीमरोट और शैफु वर्मा ने कहा की जब तक महापौर नहीं आएंगे, और गड्डे भरने का काम शुरू नहीं किया जाएगा , तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे. कांग्रेस पार्षदों का कहना है की सड़कों के गड्डों को भरने के लिए कई बार निगम के अधिकारियों को निवेदन दिया गया है, लेकिन कांग्रेस के पार्षद होने के कारण काम नहीं किया जा रहा है. ये भी पढ़े:इंदौर की घटना पर राहुल गांधी का सवाल, ‘जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे?’
कांग्रेस ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
इंदौर: बीच सड़क बारिश के पानी से भरे गड्ढों में बैठ कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरोप - कांग्रेस पार्षद का वार्ड इसलिए हो रही उपेक्षा#Indore #ViralVideo #Congress #News #TheSootr @INCMP @advpushyamitra @BJP4MP pic.twitter.com/BYo0F64sDv
— Milind tayade (@Indore_News_) September 30, 2024
इनका कहना है की इस सड़क से रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते है. लेकिन इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं है. जिसके कारण वे और यहां के नागरिक धरने पर बैठ गए है. इस दौरान देख सकते है की हाथों में तख्तियां लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Indore_News_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

